{"_id":"5f435cdcf6b69446303d9d82","slug":"administrative-officer-of-kabir-math-get-shot-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ में कबीर मठ के प्रशासनिक अधिकारी को दिनदहाड़े गोली मारी, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ में कबीर मठ के प्रशासनिक अधिकारी को दिनदहाड़े गोली मारी, मचा हड़कंप
Mon, 24 Aug 2020 12:49 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 24 Aug 2020 12:49 PM IST
विज्ञापन
घटनास्थल का एक दृश्य।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी लखनऊ के हसनगंज थाना क्षेत्र के डालीगंज स्थित कबीर मठ के प्रशासनिक अधिकारी धीरेंद्र दास को बदमाशों ने दिनदहाड़े गोली मार दी।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, बदमाश बरात घर बुकिंग कराने के बहाने आए थे। घायल धीरेंद्र दास को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
मौके पर एडीसीपी उत्तरी राजेश श्रीवास्तव, एसीपी महानगर सोनम कुमार सहित कई अधिकारी पहुंच गए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, धीरेंद्र दास पर 2015 में भी जानलेवा हमला हुआ था तब भी हमलावर बरात घर की बुकिंग के लिए आए थे। एडीसीपी राजेश श्रीवास्तव का कहना है कि कबीर मठ की संपत्तियों को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि संपत्ति विवाद को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। मठ के पास सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ है। जिसकी फुटेज के आधार पर हमलावरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस टीम घटनास्थल पर मौजूद है और इलाके को अपने नियंत्रण को लेकर जांच कर रही है। गोलीकांड से हड़कंप मच गया। हमलावर वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गए।