{"_id":"61ac3fb87892f35fd57c10cb","slug":"administration-starts-clothes-bank-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ: गरीब व बेसहारा लोगों की मदद के लिए शुरू हुआ कपड़ा बैंक, कॉल कर दे सकते हैं दान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ: गरीब व बेसहारा लोगों की मदद के लिए शुरू हुआ कपड़ा बैंक, कॉल कर दे सकते हैं दान
Sun, 05 Dec 2021 09:57 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 05 Dec 2021 09:57 AM IST
सार
गरीब व बेसहारा लोगों की मदद के लिए लखनऊ में प्रशासन ने कपड़ा बैंक शुरू किया है, जहां पर कॉल करके या फिर पार्सल भेजकर आप कपड़े दान कर सकते हैं। यह जरूरतमंदों को दिए जाएंगे।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी लखनऊ में गरीब व बेसहारा लोगों की मदद के लिए जिला प्रशासन व नगर निगम ने कपड़ा बैंक की शुरुआत की है। यहां लोग कपड़े दान कर सकेंगे और जरूरतमंदों को कपड़े उपलब्ध कराए जाएंगे। इच्छुक लोग पार्सल भेजकर या फिर कॉल करके प्रशासन की टीम को घर से भी कपड़ा दान कर सकते हैं। कॉल करने पर नगर निगम टीम या फिर जोमेटो, स्विगी प्लेटफॉर्म के कर्मी कपड़ा लेने घर पहुंचेंगे। डीएम अभिषेक प्रकाश ने नगर आयुक्त अजय द्विवेदी की मौजूदगी में यह जानकारी दी।
विज्ञापन
इन जोनल कार्यालय में बनाए गए कपड़ा बैंक
जोन-1 : नगर निगम लालबाग, त्रिलोकनाथ मार्ग, लखनऊ।
जोन-2 : ऐशबाग, 45/102, वाटर वर्क्स रोड, ओल्ड लेबर कॉलोनी, लखनऊ।
जोन-3 : कार्यालय जोन-3 नगर निगम के पीछे, 24, कपूरथला रोड, सेक्टर-ए, चंद्रलोक, लखनऊ।
बी. जानकीपुरम शेल्टर होम निकट इंजी. कॉलेज चौराहा, सेक्टर-एफ, गौशाला के पास, जानकीपुरम रेन बसेरा, लखनऊ।
जोन- 4 : हुसड़िया चौराहा, गोमती नगर, लखनऊ।
जोन- 5: कानपुर रोड, जनता इंटर कॉलेज के पास, चंदर नगर, आलमबाग, लखनऊ।
जोन- 6 : ठाकुरगंज दूधमण्डी निवाजगंज, टीबी हॉस्पिटल के पास, लखनऊ।
जोन- 7: कन्वेंशन सेंटर ए ब्लॉक के पीछे, इंदिरा नगर, लखनऊ।
जोन- 8: औरंगाबाद क्रासिंग बंगला बाजार, बिजनौर रोड, रेलवे क्रासिंग के पास, सेक्टर एन-1, आशियाना, लखनऊ।
इन नंबरों पर भी कर सकते हैं संपर्क
0522-2307770, 0522-2307783, 0522-2307782, मोबाइल नंबर: 6389115001, 6389115002 व 6389115003