अयोध्या में कारसेवकों की सभा पर रोक, टकराव की आशंका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रशासन ने कारसेवकपुरम में सोमवार को आयोजित होने जा रही कारसेवकों की श्रद्धांजलि सभा पर रोक लगा दी है।
इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री उमा भारती, रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा, आचार्य धर्मेंद्र, महंत आदित्यनाथ समेत कई दिग्गज धर्माचार्य व विहिप नेताओं के आने की खबर है।
ऐसे में बातचीत से कोई हल न हुआ तो इन्हें रोकने में टकराव की नौबत आ सकती है। इस मामले में पुलिस ने कार्यक्रम के संयोजक अनिल मिश्रा को हिरासत में ले लिया था, हालांकि दबाव पर 12 घंटे बाद ही छोड़ दिया गया।
विहिप व भाजपा के लिए प्रतिष्ठा का कार्यक्रम
विहिप व भाजपा इस कार्यक्रम को प्रतिष्ठा का सवाल बता रहे हैं। वहीं, प्रशासन ने नया कार्यक्रम होने, निषेधाज्ञा लागू होने व माहौल बिगड़ने की आशंका जताते हुए रोक का आदेश जारी कर चुका है।
क्या है कार्यक्रम
अयोध्या में 30 अक्तूबर व दो नवंबर 1990 को कोठारी बंधुओं के साथ अन्य कारसेवकों की मृत्यु के 25 साल पूरा होने पर सोमवार को श्रद्धांजलि सभा अयोजित की गई है।
कोठारी बंधु सेवा ट्रस्ट के इस कार्यक्रम में कारसेवकों को कारसेवकपुरम में शाम 4 बजे श्रद्धांजलि दी जानी है।