{"_id":"6a61240708d9463b9104fcdc","slug":"administered-a-pledge-to-practice-non-violence-lucknow-news-c-13-lko1096-1840756-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: अहिंसा के पालन का दिलाया संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: अहिंसा के पालन का दिलाया संकल्प
विज्ञापन
इंदिरानगर स्थित जैन मंदिर में सिद्धचक्र महामंडल विधान के दूसरे दिन बुधवार को पूजन हुआ।
लखनऊ। इंदिरानगर स्थित जैन मंदिर में सिद्धचक्र महामंडल विधान के दूसरे दिन बुधवार को श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा की। धार्मिक अनुष्ठानों के साथ भक्ति, प्रवचन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शामिल होकर सिद्धों की आराधना की। इसके साथ ही सभी को अहिंसा के पालन का संकल्प भी दिलाया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत भगवान जिनेंद्र के अभिषेक से हुई। इसके बाद सिद्धचक्र यंत्र पर संभव जैन और दर्शिका जैन ने श्रीपाल-मैना सुंदरी के पद पर अभिषेक किया। आचार्य सुबल सागर महाराज ने कहा कि कर्मों की निर्जरा का सर्वोत्तम उपाय सिद्धों की आराधना है। उन्होंने कहा कि ग्रहों की शांति के लिए कर्मकांड से अधिक भगवान की भक्ति, सच्चे देव, शास्त्र और गुरु में श्रद्धा जरूरी है।
विधानाचार्य आशीष पुनयांश ने भक्तिभाव से विधान संपन्न कराया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में धार्मिक अंताक्षरी हुई, जिसमें बच्चों और महिलाओं ने भजन प्रस्तुत किए। जैन समाज के महामंत्री अभिषेक जैन ने बताया कि इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आचार्य सुबल सागर के चातुर्मास स्थापना समारोह की तैयारियां चल रही हैं। अवसर पर अभय, संजीव, सलिल, आयुष, विशाल, सुबोध और पारस सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।