{"_id":"5c646f01bdec22629b0078d4","slug":"adm-so-who-stopped-akhilesh-on-airport-gets-threatening-on-facebook","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखिलेश को रोकने वाले एडीएम-सीओ को मिली फेसबुक पर धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिलेश को रोकने वाले एडीएम-सीओ को मिली फेसबुक पर धमकी
Thu, 14 Feb 2019 12:54 AM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Amulya Rastogi
Updated Thu, 14 Feb 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
अखिलेश यादव को हवाई जहाज पर चढ़ने से रोका गया था।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरोजनीनगर के अमौसी एयरपोर्ट के वीआईपी हैंगर पर मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को रोकने वाले एडीएम पूर्वी व सीओ कृष्णानगर को जान से मारने की धमकी दी गई है। फेसबुक पर एक युवक ने दोनों अधिकारियों की फोटो टैग करते हुए लिखा कि ‘इन दो अफसरों का तो पक्का मर्डर होगा’। कुछ ही देर में इस पोस्ट की स्क्रीन शॉट ट्विटर पर वायरल हो गया। जिलाधिकारी ने इसका संज्ञान लेते हुए एसएसपी को सुरक्षा के निर्देश दिये हैं। साथ पोस्ट करने वाले केखिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया है। मामले की जांच साइबर सेल को सुपुर्द कर दिया है।
मंगलवार को प्रयागराज जाने के लिए एयरपोर्ट पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को एडीएम सिटी पूर्वी वैभव मिश्रा व क्षेत्राधिकारी सरोजनीनगर लाल प्रताप सिंह ने रोका था। उनकी सपा अध्यक्ष के साथ हल्की नोकझोंक हुई थी। अखिलेश के इतना कहते हैं कि दूर से बात करो हाथ मत लगाना। पूर्व मुख्यमंत्री के सुरक्षा कर्मी ने एडीएम को तेजी से धक्का दे दिया।
जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने बताया कि सोशल मीडिया पर वैभव मिश्रा को धमकी दिये जाने की जानकारी सामने आई है। ऐसे प्रोफाइलों की जांच करने केलिए साइबर सेल को निर्देश दिया गया है। साइबर सेल धमकी देने वाले का पता लगाकर कानूनी कार्रवाई करेगी।