फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   adityanath stopped to visit AU programme

आदित्यनाथ को पुलिस ने इलाहाबाद में घुसने से रोका

Fri, 20 Nov 2015 03:03 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 20 Nov 2015 03:03 PM IST
विज्ञापन
adityanath stopped to visit AU programme

इलाहाबाद के छात्रसंघ भवन के उद्घाटन कार्यक्रम जाने की कोशिश कर रहे योगी आदित्यनाथ को पुलिस ने इलाहाबाद जाने से पहले रोक दिया। योगी छात्रसंघ कार्यक्रम में न पहुंच सकें इसलिए पुलिस ने हर तरफ हर तरफ नाकेबंदी कर रखी है। योगी ने विंध्यधाम में पूजन किया।

विज्ञापन


वहीं कार्यक्रम में जाने की कोशिश कर रहे सांसद केशव प्रसाद मौर्या और सांसद वीरेंद्र सोनकर को पुलिस ने इवि के पास से हिरासत में ले लिया। इस मामले से खफा आदित्यनाथ के समर्थकों ने सपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन


इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्रसंघ भवन के उद्घाटन कार्यक्रम में सांसद योगी आदित्यनाथ के शामिल होने को लेकर पिछले कई दिनों से छात्र संगठनों के बीच लड़ाई चल रही है। तूल पकड़ते इस मामले पर बृहस्पतविर को प्रशासन को भी हस्तक्षेप करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कल रात डीएम संजय कुमार और एसएसपी केएस इमेनुएल ने प्रेसवार्ता कर कहा कि सांसद योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम को लेकर विवि प्रशासन ने अनुमति नहीं ली है।

लिहाजा उनके कार्यक्रम पर प्रतिबंध रहेगा। इस दौरान किसी ने शांति व्यवस्था में दखल देने की कोशिश की तो कड़ी कार्रवाई होगी।

डीएम संजय कुमार ने बृहस्पतिवार रात पुलिस लाइन में कहा था कि सांसद योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम को लेकर पिछले तीन दिनों से छात्र संगठनों के बीच झड़प और विरोध की खबर आ रही थी।

जिसके आधार पर जिला प्रशासन और एलआईयू की रिपोर्ट मांगी गई। रिपोर्ट के आधार पर योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम पर प्रतिबंध लगा उनके आने पर रोक लगा दी गई। डीएम के मुताबिक कई संगठनों और पूर्व अध्यक्षों ने योगी के कार्यक्रम के विरोध में ज्ञापन दिया है। जिले में धारा 144 लगी है।

शांत‌ि भंग पर होगी सख्त कार्रवाई

adityanath stopped to visit AU programme

ऐसे में किसी ने शांति व्यवस्था में खलल डालने की कोशिश की उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। अफसरों ने बताया कि विवि प्रशासन की ओर से योगी के कार्यक्रम की केवल सूचनात्मक जानकारी दी गई थी लेकिन इतने बड़े आयोजन की अनुमति नहीं ली।

जिसके चलते कार्यक्रम पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। सांसद योगी आदित्यनाथ को वाई श्रेणी की सुरक्षा प्राप्त है। ऐसे में उनके आगमन की प्रशासन को पहले से ही जानकारी देनी चाहिए थी।

इससे विवि प्रशासन, प्रदेश सरकार और भारत सरकार को अवगत करा दिया गया है। उधर इविवि में योगी आदित्यनाथ के आने के विरोध छात्रसंघ अध्यक्ष ऋचा सिंह धरने पर बैठी रहीं। वहीं देररात तक योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम की तैयारी भी चलती रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed