फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Aditya will encourage youth with civil service

Lucknow News: सिविल सेवा के साथ आदित्य करेंगे युवाओं को प्रोत्साहित

Tue, 06 Jun 2023 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 06 Jun 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
Aditya will encourage youth with civil service
रायबरेली। सिविल सेवा परीक्षा में 341वीं रैंक लाने वाले आदित्य प्रताप सिंह के सम्मान का सिलसिला थम नहीं रहा है। मंगलवार की शाम देवानंदपुर में आयोजित समारोह में आदित्य के साथ उनकी मां गीता सिंह व परिवारीजनों को भी सम्मानित किया गया। आदित्य ने कहा कि वह सिविल सेवा की तैयारी कर रहे युवाओं को प्रोत्साहित करने का काम भी करेंगे, ताकि उनकी तरह बाकी लोग भी अपनी मेधा का परचम लहराकर नाम रोशन कर सकें।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि हरचंदपुर के ब्लॉक प्रमुख पीयूष सिंह ने कहा कि क्षेत्र के लिए गौरव की बात है कि दो साल के अंदर दो बच्चों ने देश की सबसे कठिन परीक्षा पास की है। यह सब बच्चों के साथ उनके परिवार की त्याग और तपस्या का नतीजा है, जिससे पूरे जिले का नाम रोशन हुआ है। प्रधानाध्यापक ओपी सिंह और अनीता सिंह ने कहा कि पहले बेटी अंजलि वर्मा ने परिवार का नाम रोशन किया और अब बेटे आदित्य ने सफलता अर्जित की है, जिससे सबका गौरव बढ़ा है। रणविजय सिंह ने कहा कि इस मुकाम तक पहुंचना आसान नहीं होता है। यह सब कठिन मेहनत और लगन का नतीजा है। अध्यक्षता वीरेंद्र सिंह और संचालन नीरज कुमार ने किया। इस मौके नरेंद्र सिंह, डीपी श्रीवास्तव, शफीकुर्रहमान, बृजेंद्र कुमार, विवेक सिंह, विनोद चौधरी, शिवशरण सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed