फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Aditi Singh said after Jitin Prasada left the party, it is time for introspection for the top leadership of Congress

जितिन प्रसाद के पार्टी छोड़ने पर अदिति सिंह बोलीं, कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के लिए यह आत्ममंथन का समय

Wed, 09 Jun 2021 11:37 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 09 Jun 2021 11:37 PM IST
सार

कांग्रेस की रायबरेली सदर से बागी विधायक अदिति सिंह ने जितिन प्रसाद के पार्टी छोड़ने पर कहा कि यह एक ऐसा नुकसान है, जिसकी भरपाई कभी नहीं हो सकती।

विज्ञापन
Aditi Singh said after Jitin Prasada left the party, it is time for introspection for the top leadership of Congress
अदिति सिंह

विस्तार

कांग्रेस की रायबरेली सदर से बागी विधायक अदिति सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद के पार्टी छोड़ने पर एक बार फिर हमलावर हुई हैं। उन्होंने कहा कि जितिन प्रसाद और ज्योतिरादित्य सिंधिया जैसे पढ़े-लिखे, युवा, अनुभवी और बड़े नेता पार्टी छोड़ रहे हैं, तो इस पर कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व को आत्ममंथन करना चाहिए। यह एक ऐसा नुकसान है, जिसकी भरपाई कभी नहीं हो सकती।

विज्ञापन


अदिति सिंह ने कहा कि अब कांग्रेस एक परिवार की पार्टी बनकर रह गई है। जितिन प्रसाद का कांग्रेस में लंबा कॅरिअर रहा है। वे सांसद और मंत्री रहे, पर उनकी छवि पर आज तक एक दाग नहीं लगा। विधानसभा चुनाव से ठीक पहले जितिन का पार्टी छोड़ना कांग्रेस के लिए नुकसानदायक साबित होगा। क्योंकि, पढ़े-लिखे और युवा नेताओं को आज आम लोग सुनना ज्यादा पसंद करते हैं। वहीं, बीजेपी के लिए यह फायदे की बात है। जितिन प्रसाद का भी भविष्य बीजेपी में उज्ज्वल है।
विज्ञापन


अदिति ने कहा कि यूपी कांग्रेस में नेता ही कितने बचे हैं, जिन्हें प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू और उनकी टीम नहीं संभाल पा रही है। यह लल्लू के लिए भी मंथन का विषय है। अदिति ने कहा कि पूरे यूपी में कांग्रेस का एकमात्र लोकसभा प्रत्याशी हमने ही रायबरेली से जिताकर भेजा था। यहां बता दें कि रायबरेली से कांग्रेस की विधायक अदिति सिंह और राकेश सिंह चुने गए थे। अब दोनों ही बागी हो गए हैं और समय-समय पर भाजपा के पक्ष में बोलते रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अदिति सिंह से विधानसभा चुनाव कौन सी पार्टी से लड़ने के बाबत सवाल पूछा गया, तो उन्होंने कहा, अभी मैं पंचायत चुनाव में व्यस्त हूं। पूरी तरह से उसी पर फोकस कर रही हूं। वक्त आने पर विधानसभा चुनाव के बाबत अपनी रणनीति का खुलासा करूंगी। अगर अभी से मेरे पार्टी चयन के बारे में मीडिया वाले कयासबाजी करते हैं, तो उसका भी मैं खंडन करने नहीं जा रही हूं। जो सही स्थिति है, वो आपको बता दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed