{"_id":"5b7ecebd42c792464109d5ad","slug":"aditi-singh-appointed-nation-general-secretary-of-women-congress","type":"story","status":"publish","title_hn":"अदिति सिंह को राहुल गांधी ने बनाया महिला कांग्रेस का राष्ट्रीय महामंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अदिति सिंह को राहुल गांधी ने बनाया महिला कांग्रेस का राष्ट्रीय महामंत्री
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 23 Aug 2018 08:43 PM IST
विज्ञापन
अदिति सिंह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजनीति में कदम रखकर रायबरेली से पहली बार विधायक बनी अदिति सिंह ने अब राष्ट्रीय राजनीति में भी धमक जमा दी है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने उन्हें महिला कांग्रेस का राष्ट्रीय महामंत्री बनाया है।
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव के मद्देनजर संगठन को मजबूत बनाने और अधिक से अधिक महिलाओं को पार्टी से जोड़ने के लिए विधायक पर दांव लगाया गया है। विधायक ने कहा कि राष्ट्रीय संगठन ने जो जिम्मेदारी उन्हें दी है, वह उस पर खरा उतरने का भरसक प्रयास करेंगी।
विज्ञापन
पूर्व विधायक अखिलेश सिंह की बेटी अदिति सिंह सदर सीट से विधायक बनीं और फिर अपने बलबूते पर नगर पालिका अध्यक्ष पद पर पूर्णिमा श्रीवास्तव की ताजपोशी कराई। अब महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महामंत्री पद हासिल कर उन्होंने फिर अपनी राजनीतिक ताकत का लोहा मनवाया है।
विज्ञापन
विधायक ने ड्यूक यूनिवर्सिटी, अमेरिका से मास्टर ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज की डिग्री प्राप्त की है। विधायक के दीवानी कचहरी निकट स्थित कोठी पर पूर्व विधायक अखिलेश सिंह के प्रतिनिधि मुशीर अहमद, देव सिंह समेत अन्य लोगों ने अदिति सिंह के राष्ट्रीय राजनीति में कदम रखने पर खुशी का इजहार किया।