{"_id":"5b1765a04f1c1bb26e8b67f7","slug":"adg-rajiv-krishna-intensified-the-investigation-of-rajesh-sahni-s-death-case","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"राजेश साहनी की पत्नी-बेटी समेत कई के बयान दर्ज, अब दो अहम लोगों से पूछताछ बाकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजेश साहनी की पत्नी-बेटी समेत कई के बयान दर्ज, अब दो अहम लोगों से पूछताछ बाकी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 06 Jun 2018 10:13 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटीएस के अपर पुलिस अधीक्षक राजेश साहनी की मौत के मामले में लखनऊ जोन के एडीजी राजीव कृष्ण ने जांच तेज कर दी है। इस मामले में एटीएस के आईजी, अन्य कर्मचारियों समेत साहनी के परिवारीजनों के बयान दर्ज किए जा चुके हैं। एडीजी एटीएस के दो अन्य कर्मियों के बयान दर्ज करने के बाद रिपोर्ट जल्द ही डीजीपी को सौंपेंगे।
एडीजी जोन ने लखनऊ विधि विज्ञान प्रयोगशाला से इस मामले में विस्तृत रिपोर्ट मांगी है, जिसके बाद उसका अध्ययन कर ही एडीजी जोन किसी निष्कर्ष पर पहुंचेंगे। सूत्रों का कहना है कि राजेश साहनी की पत्नी सोनी, बेटी श्रेया और पिता प्रेम सागर साहनी के अलावा उनके रिश्तेदारों के भी बयान दर्ज किए हैं।
वहीं, एटीएस के आईजी असीम अरुण, बाबू और फालोवर के भी बयान लिए जा चुके हैं। फिलहाल दो महत्वपूर्ण बयान बाकी हैं। इसमें एटीएस के एसएसपी जोगेंद्र कुमार और राजेश साहनी के ड्राइवर मनोज कुमार शामिल हैं। यह दोनों ही इस पूरे घटना क्रम में महत्वपूर्ण कड़ी माने जा रहे हैं।
विज्ञापन
घटना के दिन राजेश साहनी ने मनोज से ही पिस्टल इश्यू कराने और ऑपरेशन पर जाने की बात कही थी। वहीं जोगेंद्र कुमार घटना के समय अपने ऑफिस में मौजूद थे। इन दोनों के बयान और फॉरेंसिक रिपोर्ट के आधार पर ही एडीजी किसी निष्कर्ष पर पहुंचेंगे और अपनी रिपोर्ट तैयार करेंगे।

जारी नहीं हुआ नोटिफिकेशन
उधर, राजेश साहनी मामले में सीबीआई ने अब तक जांच टेकअप नहीं की है। प्रमुख सचिव गृह अरविंद कुमार ने बताया कि सीबीआई की ओर से इस मामले में अभी तक अधिसूचना जारी नहीं की गई है। मालूम हो कि प्रदेश सरकार ने 30 मई को ही राजेश साहनी की मौत के मामले की जांच सीबीआई से कराने का फैसला कर लिया था। 31 मई को इस बारे में केंद्र सरकार से पत्राचार भी कर लिया गया था। लेकिन पांच दिन बीत जाने के बाद भी अब तक सीबीआई ने इस मामले को नहीं लिया है।