{"_id":"5e707a718ebc3ea7f2163bf8","slug":"additional-coaches-will-be-installed-in-trains-for-passengers-of-waiting","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वेटिंग के यात्रियों को मिलेगी राहत, इन ट्रेनों में लगेंगी अतिरिक्त बोगियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेटिंग के यात्रियों को मिलेगी राहत, इन ट्रेनों में लगेंगी अतिरिक्त बोगियां
Tue, 17 Mar 2020 04:59 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 17 Mar 2020 04:59 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
वेटिंग के यात्रियों की सुविधा के लिए पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन की ओर से ट्रेनों में अतिरिक्त बोगियां लगाई जा रही हैं। 15025 मऊ आनंद विहार टर्मिनस एक्सप्रेस में 17 मार्च को मऊ से शयनयान श्रेणी का एक अतिरिक्त कोच लगाया जाएगा।
विज्ञापन
15058 आनंद विहार टर्मिनस गोरखपुर एक्सप्रेस में 18 मार्च को आनंद विहार टर्मिनस से व 12589 गोरखपुर सिकंदराबाद एक्सप्रेस में गोरखपुर से और 20 मार्च को 12590 सिकंदराबाद गोरखपुर एक्सप्रेस में सिकंदराबाद से शयनयान का एक-एक अतिरिक्त कोच लगाया जाएगा।
विज्ञापन
Trending Videos
अमरनाथ समेत तीन गाड़ियां निरस्त
प्रतीकात्मक तस्वीर
पूर्व मध्य रेलवे में बिहार के दानापुर मंडल में मरम्मत के चलते चार अप्रैल तक अमरनाथ एक्सप्रेस, छपरा टाटानगर और छपरा फर्रूखाबाद एक्सप्रेस रद्द रहेंगी। इससे यात्री परेशान होंगे। पीआरओ ने बताया कि दानापुर मंडल के क्यिूल स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग का काम होना है।
छपरा से फर्रूखाबाद के बीच चलने वाली छपरा-फर्रूखाबाद एक्सप्रेस 17 मार्च से दो अप्रैल एवं फर्रूखाबाद-छपरा एक्सप्रेस 18 मार्च से तीन अप्रैल तक निरस्त रहेगी।
इस कारण जम्मूतवी से भागलपुर जाने वाली अमरनाथ एक्सप्रेस 17, 24 और 31 मार्च को व भागलपुर जम्मूतवी अमरनाथ एक्सप्रेस 19 व 26 मार्च और दो अप्रैल को कैंसिल रहेगी। टाटानगर से छपरा जाने वाली टाटा-छपरा एक्सप्रेस 16 मार्च से एक अप्रैल व छपरा टाटानगर एक्सप्रेस 19 मार्च से चार अप्रैल तक रद्द रहेगी।
छपरा से फर्रूखाबाद के बीच चलने वाली छपरा-फर्रूखाबाद एक्सप्रेस 17 मार्च से दो अप्रैल एवं फर्रूखाबाद-छपरा एक्सप्रेस 18 मार्च से तीन अप्रैल तक निरस्त रहेगी।