ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी, वेटिंग वालों को भी मिलेगा फायदा
प्रतीक्षा सूची के यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन ने कई एक्सप्रेस ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाने का निर्णय लिया है। इन अतिरिक्त कोच की फीडिंग कर दी गई है जिससे यात्रियों को इसका तत्काल लाभ मिल सके।
इन अतिरिक्त कोचों के सिस्टम पर आते ही गाड़ी के प्रस्थान समय से काफी पहले ही प्रतीक्षा सूची कम हो जाएगी या आरक्षण कन्फर्म हो जाएगा। इस व्यवस्था से यात्रियों को सहूलियत के साथ दलालों पर भी अंकुश लगेगा।
ट्रेन नंबर 19715 जयपुर-लखनऊ एक्सप्रेस में जयपुर से तीन से 28 जून तक वातानुकूलित तृतीय सह द्वितीय श्रेणी तथा वातानुकूलित तृतीय श्रेणी का एक-एक कोच लगाया जाएगा।
ट्रेनों में लगेंगे अतिरिक्त कोच
ट्रेन नंबर 19716 लखनऊ-जयपुर एक्सप्रेस में लखनऊ से चार से 29 जून तक वातानुकूलित तृतीय सह द्वितीय श्रेणी और वातानुकूलित तृतीय श्रेणी का एक-एक कोच लगेगा।
ट्रेन नंबर 19709 जयपुर-कामाख्या एक्सप्रेस में जयपुर से छह से 27 जून तक वातानुकूलित तृतीय श्रेणी का और ट्रेन नंबर 19710 कामाख्या-जयपुर एक्सप्रेस में कामाख्या से नौ से 30 जून तक वातानुकूलित तृतीय श्रेणी का एक-एक कोच लगेगा।
ट्रेन नंबर 19601 उदयपुर-न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस में उदयपुर से चार से 25 जून तक व ट्रेन नंबर 19602 न्यू जलपाईगुड़ी-उदयपुर एक्सप्रेस में उदयपुर से छह से 27 जून तक वातानुकूलित तृतीय श्रेणी का एक-एक कोच लगेगा।