फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   additional coach in delhi route train

होली पर 14 ट्रेनों में लगेंगे अतिरिक्त कोच

Sat, 15 Feb 2014 09:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 15 Feb 2014 09:30 AM IST
विज्ञापन
additional coach in delhi route train

होली पर्व पर होने वाली भीड़ को देखते हुए उत्तर रेलवे लखनऊ से दिल्ली के बीच चलने वाली 14 ट्रेनों में अतिरिक्त बोगियां लगाएगा। इससे वेटिंग के यात्रियों को काफी सहूलियत होगी।

विज्ञापन


शताब्दी एक्सप्रेस में 1 से 28 मार्च तक चेयरकार की एक अतिरिक्त बोगी लगेगी। जबकि एसी एक्सप्रेस में 2 से 28 मार्च तक सेकंड एसी की अतिरिक्त बोगी लगाई जाएगी।
विज्ञापन


फैजाबाद-दिल्ली एक्सप्रेस में 1 मार्च से 28 मार्च तक, पद्मावत एक्सप्रेस में 3 मार्च से 30 मार्च तक, सद्भावना एक्सप्रेस में 4 मार्च से 27 मार्च तक, सद्भावना एक्सप्रेस में 2 मार्च से 28 मार्च तक और चंडीगढ़ एक्सप्रेस में 1 मार्च से 28 मार्च तक स्लीपर की एक-एक अतिरिक्त बोगी लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी ओ प्रतीक्षा सूची के यात्रियों की सुविधा के लिए पूर्वोत्तर रेलवे ने कई ट्रेनों में अतिरिक्त बोगियां लगाने का निर्णय लिया है।

लखनऊ जंक्शन-मंडुवाडीह कृषक एक्सप्रेस में 15 एवं 16 फरवरी को लखनऊ जंक्शन से स्लीपर और मंडुवाडीह-लखनऊ जंक्शन कृषक एक्सप्रेस में 16 एवं 17 फरवरी को मंडुवाडीह से स्लीपर के अलावा फर्स्ट व सेकंड एसी की संयुक्त बोगी लगेगी।

गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस में 16 एवं 17 फरवरी को गोरखपुर से और लोकमान्य तिलक टर्मिनल-गोरखपुर एक्सप्रेस में 18 एवं 19 फरवरी को लोकमान्य तिलक टर्मिनल से स्लीपर की बोगी लगेगी।


लखनऊ जंक्शन-जबलपुर चित्रकूट एक्सप्रेस में 15 एवं 16 फरवरी को लखनऊ जंक्शन और जबलपुर-लखनऊ जंक्शन चित्रकूट एक्सप्रेस में 16 एवं 17 फरवरी को जबलपुर से स्लीपर की एक अतिरिक्त बोगी लगाई जाएगी।

लखनऊ जंक्शन-पुणे एक्सप्रेस में 16 फरवरी को को लखनऊ से स्लीपर व थर्ड ऐसी की एक-एक अतिरिक्त बोगी लगेगी।

वापसी में ट्रेन पुणे-लखनऊ जंक्शन एक्सप्रेस में 21 फरवरी को पुणे से स्लीपर व सेकंड एसी की एक-एक अतिरिक्त बोगी लगेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed