{"_id":"623a30b81cb1413e4967a298","slug":"additional-chief-secretary-home-gave-instructions-take-serious-action-on-incidents-during-holi-and-elections","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपर मुख्य सचिव गृह ने दिए निर्देश : होली और चुनाव के दौरान हुई घटनाओं पर गंभीरता से करें कार्रवाई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपर मुख्य सचिव गृह ने दिए निर्देश : होली और चुनाव के दौरान हुई घटनाओं पर गंभीरता से करें कार्रवाई
Wed, 23 Mar 2022 01:55 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Wed, 23 Mar 2022 01:55 AM IST
सार
सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर नजर रखी जाए और अफवाहों का तत्काल खंडन किया जाए। यूपी 112 की गाड़ियों को संवेदनशील स्थानों और मार्गों पर लगाया जाए।
विज्ञापन
अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने होली और चुनाव के दौरान हुई घटनाओं पर गंभीरता से कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। अवस्थी ने मंगलवार को डीजीपी मुकुल गोयल के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आने वाले त्योहारों, अपराध और कानून व्यवस्था को लेकर सभी रेंज, जोन और पुलिस कमिश्नरेट के अधिकारियों के साथ बात कर रहे थे।
विज्ञापन
अवस्थी ने अधिकारियों से कहा है कि हाल के दिनों में हुई प्रमुख आपराधिक घटनाएं जिनका खुलासा नहीं हुआ है उनका जल्द से जल्द खुलासा किया जाए। गंभीर अपराधों की समीक्षा कर संबंधित अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। माफिया को चिह्नित कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
आने वाले दिनों में जो भी त्योहार हैं मसलन नवरात्रि, रमजान, गुड फ्राइडे, ईस्टर और चैटीचंद जयंती को देखते हुए शांति समिति की बैठक कर ली जाए। संवेदनशील स्थानों पर बेहतर पुलिस प्रबंध किए जाएं। मोबाइल पेट्रोलिंग के साथ सीसीटीवी कैमरों के जरिए निगरानी की जाए। सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर नजर रखी जाए और अफवाहों का तत्काल खंडन किया जाए। यूपी 112 की गाड़ियों को संवेदनशील स्थानों और मार्गों पर लगाया जाए।
विज्ञापन
दोनों ही अधिकारियों ने यूपी बोर्ड की परीक्षाओं को देखते हुए संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर पुलिस प्रबंध सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि एमएलसी चुनाव में निर्वाचन आयोग और मुख्यालय स्तर पर दिए गए निर्देशों का पालन किया जाए और प्रभावी पुलिस प्रबंध किए जाएं।