फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Adarsh nagar scheme in lucknow.

अब लखनऊ में बनेंगे आदर्श शॉपिंग कांप्लेक्स

Tue, 10 Feb 2015 08:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ।
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ। Updated Tue, 10 Feb 2015 08:58 AM IST
विज्ञापन
Adarsh nagar scheme in lucknow.

आदर्श नगर योजना के पैसे से अब शापिंग कांप्लेक्स और बैंक्वेट हाल भी बन सकेंगे। इसके अलावा इन पैसों से पार्कों और चौराहों का सौंदर्यीकरण भी कराया जा सकेगा। सचिव नगर विकास श्रीप्रकाश सिंह ने इस बारे में संशोधित शासनादेश जारी कर दिया है।

विज्ञापन


अभी तक इस योजना में दिए जाने वाले धन से पेयजल, सीवरेज, ड्रेनेज, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, स्लाटर हाउस, सड़क व स्ट्रीट लाइट के काम ही हो सकते थे।

आदर्श नगर योजना में एक लाख से कम आबादी वाले निकायों में नागरिक सुविधाओं के लिए काम कराने का पैसा नगर विकास विभाग देता है। चूंकि छोटे निकायों की आमदनी अधिक नहीं है इसलिए उन्होंने अनुरोध किया था कि इस योजना में मिलने वाले पैसे से अन्य काम कराने की अनुमति दी जाए। इसके  बाद नगर विकास विभाग ने नया शासनादेश जारी कर दिया।
विज्ञापन


अब इस योजना में मिलने वाले धन से पूर्व में निर्धारित कामों के अलावा सार्वजनिक शौचालय, पार्क, चौराहों का सौंदर्यीकरण, दुकानों व सामुदायिक केंद्रों का निर्माण, जनसुविधा परिसर, शापिंग कांप्लेक्स का निर्माण व विस्तार तथा अन्य सार्वजनिक सुविधाओं के काम कराए जा सकते हैं। बैंक्वेट, मैरिज हाल, सामुदायिक केंद्र, शापिंग केंद्र व दुकानों के निर्माण से निकायों की आमदनी बढ़ेगी और वे आत्मनिर्भर बनेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed