फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Actor Vikrant Massey meets to CM Yogi Adityanath.

UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले अभिनेता विक्रांत मैसी, शिष्टाचार भेंट की

Tue, 19 Nov 2024 04:23 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 19 Nov 2024 04:23 PM IST
सार

अभिनेता विक्रांत मैसी ने लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके सरकारी आवास पर मुलाकात की। इसे एक शिष्टाचार भेंट बताया जा रहा है।

विज्ञापन
Actor Vikrant Massey meets to CM Yogi Adityanath.
अभिनेता विक्रांत मैसी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

फिल्म अभिनेता विक्रांत मैसी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके लखनऊ स्थिति सरकारी आवास पर भेंट की।

विज्ञापन


इसे एक शिष्टाचार भेंट बताया जा रहा है। विक्रांत इन दिनों अपनी नई फिल्म द साबरमती रिपोर्ट का प्रमोशन कर रहे हैं। इसी सिलसिले में उन्होंने मुख्यमंत्री योगी से मुलाकात की। बता दें कि इस फिल्म को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री किया जा चुका है।


साबरमती एक्सप्रेस में हुई आगजनी पर आधारित है फिल्म
धीरज सरना द्वारा निर्देशित और विक्रांत मैसी अभिनीत यह फिल्म 2002 में गुजरात के गोधरा में साबरमती एक्सप्रेस में हुई आगजनी की दुखद घटना पर आधारित है। फिल्म में विक्रांत मैसी के साथ रिद्धि डोगरा और राशि खन्ना ने भी महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं। दर्शकों और समीक्षकों ने फिल्म की सराहना की है। 'द साबरमती रिपोर्ट' ने अपने पहले दिन 1.41 करोड़ रुपये की कमाई की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed