फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   action will take place not following covid protocol

सावधान : कोविड प्रोटोकॉल तोड़ने पर सीधे कार्रवाई

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2020 01:48 AM IST
विज्ञापन
action will take place not following covid protocol
लखनऊ। राजधानी में लगातार बढ़ते कोरोना संक्रमण के मामलों से परेशान प्रशासन अब कोविड प्रोटोकॉल तोड़ने पर सीधे कार्रवाई करेगा। साथ ही निगरानी के लिए 80 टीमें गठित की गई हैं। यह जानकारी मंडलायुक्त मुकेश मेश्राम ने दी। वह मंगलवार को स्मार्ट सिटी ऑफिस में हुई समीक्षा बैठक में हिस्सेदारी कर रहे थे। मंडलायुक्त में तय हुआ कि जिले को अति संवेदनशील, संवेदनशील और सामान्य श्रेणियों में बांटा जाएगा। इसी आधार पर आगे की कार्रवाई और रणनीति तय की जाएगी। राजधानी में कोविड-19 दिशा-निर्देशों का पालन कराने के लिए 80 टीमें बनाई जा रही हैं। प्रत्येक टीम में प्रशासन, पुलिस, नगर निगम, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और कर्मचारी रहेंगे। पटरी दुकानों, ठेलों, खोमचों के संचालन में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराया जाएगा। मास्क अनिवार्य होगा। जो नहीं मानेगा उस पर सीधे कार्रवाई की जाएगी। रोकथाम के लिए नगर निगम की अलग से टीम बनाई जा रही है। वेंडिंग जोन से इतर कहीं भी ठेला मिला तो कार्रवाई होगी। डीएम अभिषेक प्रकाश ने निर्देश दिया कि संक्रमण रोकने के लिए घर-घर सर्वेक्षण का कार्य पूरी सख्ती से कराया जाए। इसमें ढिलाई बरतने वाले कर्मियों के वेतन में कटौती के साथ ही विभागीय कार्रवाई भी होगी। डीएम ने बताया कि ऑटो, ई-रिक्शा सिटी बस में मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग पालन कराने के लिए 20 टीमें निगरानी रख सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराएंगी। बिना मास्क यात्रा करने वालों से जुर्माना वसूला जाएगा। परिवहन विभाग के अफसरों को निर्देश दिया गया कि चेतावनी के बावजूद मानकों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ महामारी एक्ट के तहत कार्रवाई की जाए। बैठक में कमिश्नर के साथ ही पुलिस , डीएम, नगर आयुक्त सहित सभी अधिकारी मौजूद रहे. 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed