फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Action will be taken on fake teachers in next one month in Uttar Pradesh.

एक महीने में हटाए जाएंगे चार हजार फर्जी शिक्षक, कानूनी कार्रवाई भी होगी: बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री

Thu, 12 Sep 2019 12:43 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 12 Sep 2019 12:43 PM IST
विज्ञापन
Action will be taken on fake teachers in next one month in Uttar Pradesh.
प्रतीकात्मक तस्वीर

बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) सतीश द्विवेदी ने कहा कि परिषदीय स्कूलों में नियुक्त हुए चार हजार फर्जी सहायक अध्यापकों को एक महीने में बर्खास्त किया जाएगा। उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।

विज्ञापन


बेसिक शिक्षा विभाग की कमान संभालने के बाद बेसिक शिक्षा अधिकारियों की पहली बैठक में सतीश द्विवेदी ने कहा कि जान-बूझकर गलती करने वाले और शिक्षकों को प्रताड़ित करने वाले अधिकारियों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने अभियान चलाकर शिक्षकों की समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


राजधानी स्थित राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद के सभागार में आयोजित बैठक में द्विवेदी ने जर्जर हो चुके विद्यालय भवनों की सूची सात दिन में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जर्जर स्कूल भवनों के कारण दुर्घटना होने पर संबंधित बीएसए के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

'दाखिल किया जाएगा प्रार्थना पत्र व शपथ पत्र'

Action will be taken on fake teachers in next one month in Uttar Pradesh.
बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) सतीश द्विवेदी - फोटो : Social Media

अपर मुख्य सचिव रेणुका कुमार ने कहा कि फर्जी शिक्षकों के जिन मामलों में उच्च न्यायालय ने स्थगन आदेश दिया है, उन्हें निरस्त कराने के लिए प्रार्थना पत्र और शपथ पत्र दाखिल किया जाए।
सर्व शिक्षा अभियान के राज्य परियोजना निदेशक विजय किरन आनंद ने कहा कि जिन पदों को भरने की अनुमति मुख्यालय ने दी है, उन्हें एक महीने में भरा जाए। बैठक में बेसिक शिक्षा निदेशक सर्वेंद्र विक्रम सिंह, एससीईआरटी के निदेशक संजय सिन्हा, अपर निदेशक ललिता प्रदीप, गणेश कुमार मौजूद थे।

ऑफलाइन स्वीकार नहीं होंगे शिक्षकों के अवकाश आवेदन पत्र
राज्यमंत्री ने कहा कि शिक्षकों के अवकाश आवेदन पत्र ऑफलाइन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। उन्होंने अवकाश के ऑनलाइन आवेदनों का निस्तारण निर्धारित अवधि में करने के निर्देश दिए।
उन्होंने महिला शिक्षकों के बाल देखभाल, मातृत्व अवकाश और चिकित्सकीय अवकाश के आवेदन पत्रों का निस्तारण अभियान चलाकर करने को कहा। उन्होंने कहा कि इसमें गड़बड़ी होने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

31 अक्तूबर तक बच्चों को बांटें स्वेटर

Action will be taken on fake teachers in next one month in Uttar Pradesh.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

द्विवेदी ने परिषदीय स्कूलों में बच्चों को 31 अक्तूबर तक स्वेटर वितरित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन जिलों में निर्धारित तिथि तक स्वेटर वितरण नहीं होगा, वहां के बीएसए की जिम्मेदारी तय की जाएगी।

कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों की व्यवस्था दुरुस्त करें
राज्यमंत्री ने बेसिक शिक्षा अधिकारियों को हर महीने प्रत्येक कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का निरीक्षण करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि विद्यालयों में बेटियों को दी जा रही सुविधाओं में कमी पाई गई तो संबंधित बीएसए के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने विद्यालयों में कार्यरत संविदा कर्मचारियों के नवीनीकरण और मानदेय भुगतान समय से कराने के निर्देश दिए।

सेवानिवृत्ति के दिन हो देयों का भुगतान

Action will be taken on fake teachers in next one month in Uttar Pradesh.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

द्विवेदी ने अगले शैक्षिक सत्र में सेवानिवृत्त होने वाले शिक्षकों और कर्मचारियों की पेंशन, जीपीएफ, बीमा का भुगतान सेवानिवृत्ति के दिन ही करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिकारी अभी से इसकी तैयारी शुरू करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed