फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Action will be taken against people involved in human trafficking and beggering.

UP: मानव तस्करी और भिक्षावृत्ति का रैकेट चलाने वालों पर होगी कार्रवाई, डीजीपी ने दिए निर्देश

Fri, 24 May 2024 12:08 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 24 May 2024 12:08 AM IST
सार

यूपी डीजीपी ने ऐसे आपराधिक तत्वों को चिह्नित करने के निर्देश दिए हैं और कहा कि ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

विज्ञापन
Action will be taken against people involved in human trafficking and beggering.
यूपी डीजीपी प्रशांत कुमार - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश में मानव तस्करी और भिक्षावृत्ति का रैकेट चलाने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। डीजीपी प्रशांत कुमार ने ऐसे आपराधिक तत्वों को चिह्नित कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


डीजीपी ने इस बाबत मातहतों को जारी निर्देश में कहा कि अक्सर चौराहों पर गाड़ियों के शीशे साफ करने और छोटी सामग्रियों को बेचने का प्रयास किया जाता है। कई प्रकरणों में सामने आया है कि संगठित रूप से बच्चों का अपहरण कर उनको भिक्षावृत्ति जैसे कामों में लगाया जाता है।
विज्ञापन


मानव तस्करी और बच्चों के अपहरण जैसी घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए अनावरण, गिरफ्तारी और बरामदगी की जाए। राजपत्रित अधिकारियों के नेतृत्व में पूछताछ की रिपोर्ट तैयार की जाए, ताकि ऐसी घटनाओं के तरीकों, मनी ट्रेल, गैंग आदि के बारे में जानकारी मिल सके। ऐसी घटनाओं वाले हॉट स्पॉट को चिह्नित कर सीसीटीवी लगाए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बीते 10 साल में हुईं घटनाओं के पैटर्न का विश्लेषण किया जाए। बाल भिक्षावृत्ति को रोकने के लिए जिला बाल संरक्षण इकाई, चाइल्ड लाइन, गैर सरकारी संगठनों, स्वयंसेवी संस्थाओं आदि से सहयोग लेने के साथ जनमानस को भी जागरूक किया जाए। भिक्षावृत्ति को रोकने में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकृत स्वयंसेवी संस्थाओं और व्यक्तियों को सम्मानित किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed