{"_id":"65cbb2c6f9c31558e00a627f","slug":"action-will-be-taken-against-drivers-who-do-not-stop-bus-after-looking-a-divyang-2024-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: यूपी के मंत्री का निर्देश, दिव्यांगों को देख बस न रोकने वाले ड्राइवर पर करें कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: यूपी के मंत्री का निर्देश, दिव्यांगों को देख बस न रोकने वाले ड्राइवर पर करें कार्रवाई
Tue, 13 Feb 2024 11:49 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Tue, 13 Feb 2024 11:49 PM IST
सार
दिव्यांगता पर गठित राज्य सलाहकार बोर्ड की पांचवीं बैठक में राज्यमंत्री नरेंद्र कश्यप ने कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विभागों के भवनों को भी दिव्यांगजन फ्रेंडली बनाया जाए।
विज्ञापन
- फोटो : Istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिव्यांगता पर गठित राज्य सलाहकार बोर्ड की बैठक में दिव्यांगजन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेन्द्र कश्यप ने कहा कि दिव्यांगजनों को विभागों में आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो। इसके लिए विभागों के भवनों को दिव्यांगजन फ्रेंडली बनाया जाए। स्वास्थ्य विभाग दिव्यांगजनों को समय से दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाकर दें। रोडवेज की बसों में दिव्यांजनों के साथ अच्छा व्यवहार किया जाए। यदि दिव्यांगजन को देखकर बस चालक बस न रोके ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई भी जाए।
विज्ञापन
खाद्य रसद विभाग दिव्यांगजनों को राशन कार्ड उपलब्ध कराने में सहयोग प्रदान करें, जिससे अधिक से अधिक पात्र दिव्यांगजनों का राशन कार्ड बन सके।
कश्यप ने कहा कि दिव्यांगजन सशक्तीरण प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का ड्रीम संकल्प है, जिसे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा नियमित रूप से समीक्षा कर एवं योजनाओं के माध्यम से पूरा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि दिव्यांगता पर गठित राज्य सलाहकार बोर्ड नियमित रूप से आयोजित की जाए।
विज्ञापन