फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   action to be taken against BSA on not giving honorarium to shikshamitra.

शिक्षामित्रों को मानदेय न देने पर बीएसए को चेतावनी, 25 तक का दिया समय

Mon, 23 Oct 2017 11:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 23 Oct 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
action to be taken against BSA on not giving honorarium to shikshamitra.
- फोटो : amar ujala

सर्वोच्च अदालत के फैसले पर सहायक अध्यापक के पद से हटाए गए शिक्षामित्रों को मानदेय का भुगतान भी अब तक नहीं हो सका है। यह हाल तब है जब सर्व शिक्षा अभियान कार्यालय से मानदेय भुगतान के लिए रकम अक्तूबर के शुरूआत में ही जारी कर दी गई है। सचिव बेसिक शिक्षा परिषद संजय सिन्हा ने इसे गंभीरता से लिया है।

विज्ञापन


उन्होंने सोमवार को सभी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों (बीएसए) को 25 अक्तूबर को शाम पांच बजे तक शिक्षामित्रों को मानदेय का भुगतान करने और संबंधित कार्रवाई से उसी दिन उन्हें अवगत कराने का निर्देश दिया है। ऐसा न होने पर सचिव ने बीएसए के खिलाफ कठोर कार्रवाई की चेतावनी भी दी है।
विज्ञापन


सर्वोच्च अदालत ने 25 जुलाई शिक्षामित्रों का सहायक अध्यापक के पद से समायोजन रद्द कर दिया था। इसके बाद से ही शिक्षामित्रों ने पठन-पाठन छोड़कर आंदोलन शुरू कर दिया था। इस बीच शिक्षामित्रों की मुख्यमंत्री से लेकर उच्चाधिकारियों तक से कई चरणों में वार्ता हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

भुगतान पर जारी किया जा चुका है आदेश

action to be taken against BSA on not giving honorarium to shikshamitra.

मुख्यमंत्री ने उनका मानदेय साढ़े तीन हजार से बढ़ाकर 10 हजार रुपये करने का आश्वासन दिया। पहले समायोजित शिक्षामित्रों और उसके बाद अक्तूबर के शुरूआत में असमायोजित शिक्षामित्रों को बढ़े मानदेय के भुगतान के संबंध में सर्व शिक्षा अभियान कार्यालय से आदेश जारी हुआ लेकिन ज्यादातर बीएसए ने शिक्षामित्रों को मानदेय का भुगतान नहीं किया।

सचिव ने अब भुगतान में किसी भी तरह का विलंब या लापरवाही न करने ही हिदायत भी दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed