फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Action taken on instructions of Chief Minister Yogi Adityanath, Irrigation Department land made encroachment-free

दिल्ली के भू-भाफियाओं पर भी चला सीएम योगी का बुल्डोजर, सिंचाई विभाग की जमीन को कराया गया अतिक्रमणमुक्त

Wed, 24 Mar 2021 10:02 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ/दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ/दिल्ली Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 24 Mar 2021 10:02 PM IST
विज्ञापन
Action taken on instructions of Chief Minister Yogi Adityanath, Irrigation Department land made encroachment-free
सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर सिंचाई विभाग ने यमुना किनारे ओखला और मदनपुर खादर की अपनी जमीन को भूमाफियों से अतिक्रमण मुक्त कराया है। भूमाफियों ने यहां वर्षों से कब्जा किया हुआ था और प्लाटों के बेचकर अवैध निर्माण हो गया था। योगी आदित्यनाथ ने भूमाफिया के खिलाफ कार्यवाही के लिए एंटी भूमाफिया पोर्टल की शुरुआत की थी।
विज्ञापन


इसके बाद पूरे प्रदेश में अभियान चलाकर अवैध अतिक्रमण हटाया गया है। सिंचाई विभाग ने हेडवर्क्स खंड आगरा नहर ओखला द्वारा खसरा नंबर 612 की निशानदेही के बाद बुधवार को अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया। इसके तहत छह एकड़ जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया गया है।
विज्ञापन


दिल्ली में आगे भी चलेगा अभियान
आगामी दिनों में दिल्ली में अतिक्रमण हटाने को लेकर और भी कई कार्रवाई की जानी है। दिल्ली में उत्तरप्रदेश सिंचाई विभाग की ओखला, जसोला, मदनपुर खादर, आली, सैदाबाद, जैतपुर, मोलड़बंद और खुरेजी खास आदि सभी जमीनों को अतिक्रमण मुक्त  कराया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed