{"_id":"605b682dc769ce61e127f1ff","slug":"action-taken-on-instructions-of-chief-minister-yogi-adityanath-irrigation-department-land-made-encroachment-free","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली के भू-भाफियाओं पर भी चला सीएम योगी का बुल्डोजर, सिंचाई विभाग की जमीन को कराया गया अतिक्रमणमुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली के भू-भाफियाओं पर भी चला सीएम योगी का बुल्डोजर, सिंचाई विभाग की जमीन को कराया गया अतिक्रमणमुक्त
Wed, 24 Mar 2021 10:02 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ/दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ/दिल्ली
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Wed, 24 Mar 2021 10:02 PM IST
विज्ञापन
सीएम योगी
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर सिंचाई विभाग ने यमुना किनारे ओखला और मदनपुर खादर की अपनी जमीन को भूमाफियों से अतिक्रमण मुक्त कराया है। भूमाफियों ने यहां वर्षों से कब्जा किया हुआ था और प्लाटों के बेचकर अवैध निर्माण हो गया था। योगी आदित्यनाथ ने भूमाफिया के खिलाफ कार्यवाही के लिए एंटी भूमाफिया पोर्टल की शुरुआत की थी।
इसके बाद पूरे प्रदेश में अभियान चलाकर अवैध अतिक्रमण हटाया गया है। सिंचाई विभाग ने हेडवर्क्स खंड आगरा नहर ओखला द्वारा खसरा नंबर 612 की निशानदेही के बाद बुधवार को अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया। इसके तहत छह एकड़ जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया गया है।
दिल्ली में आगे भी चलेगा अभियान
आगामी दिनों में दिल्ली में अतिक्रमण हटाने को लेकर और भी कई कार्रवाई की जानी है। दिल्ली में उत्तरप्रदेश सिंचाई विभाग की ओखला, जसोला, मदनपुर खादर, आली, सैदाबाद, जैतपुर, मोलड़बंद और खुरेजी खास आदि सभी जमीनों को अतिक्रमण मुक्त कराया जाना है।