{"_id":"6a78e8082f6d05bff00613e3","slug":"action-taken-on-29-issues-under-the-your-mla-at-your-doorstep-initiative-lucknow-news-c-13-lko1070-1868307-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: आपका विधायक, आपके द्वार में 29 समस्याओं पर कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: आपका विधायक, आपके द्वार में 29 समस्याओं पर कार्रवाई
Mon, 10 Aug 2026 02:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 10 Aug 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
शिविर में जांच गईं बुजुर्गों की आंखें।
लखनऊ। भाजपा विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह के आपका विधायक, आपके द्वार अभियान का 178वां सप्ताह सरोजनीनगर के नीलमथा गांव में आयोजित हुआ। जनसुनवाई शिविर में 29 प्रार्थना पत्र मिले। इनमें आयुष्मान कार्ड, साइकिल सहायता, सड़क, स्ट्रीट लाइट, पेंशन और रोजगार से जुड़ी समस्याएं शामिल थीं। सभी आवेदनों को संबंधित विभागों को भेजा गया। राजेंद्र शुक्ला, सुरेंद्र कुमार शाही और ज्ञान थापा के आयुष्मान कार्ड बनवाकर तीन मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया।
साईं ऑप्टिकल के सहयोग से लगे नेत्र जांच शिविर में 70 लोगों की आंखों की जांच हुई। इनमें चिह्नित 69 वरिष्ठ नागरिकों को विधायक की पहल पर निशुल्क चश्मे दिए जाएंगे। युवाओं को खेलों से जोड़ने के लिए 190वें बॉयज यूथ क्लब का गठन किया गया। क्लब को क्रिकेट और वॉलीबॉल किट दी गईं। मेधावी विद्यार्थियों भानु प्रताप मौर्य, तन्वी, अरुषि त्रिपाठी और रिद्धि को साइकिल देकर सम्मानित किया गया।