{"_id":"5c13e37bbdec2255d21c084f","slug":"action-taken-against-three-employee-involved-in-misconduct-of-pmay","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री आवास योजना में लापरवाही पड़ी तीन कार्मिकों पर भारी, संविदा समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री आवास योजना में लापरवाही पड़ी तीन कार्मिकों पर भारी, संविदा समाप्त
Fri, 14 Dec 2018 10:38 PM IST
MANISH sachan
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: MANISH sachan
Updated Fri, 14 Dec 2018 10:38 PM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री आवास योजना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी (पीएमएवाई) के क्रियान्वयन में लापरवाही पर तीन कार्मिकों पर गाज गिर गई है। इसके अलावा बांदा के परियोजना अधिकारी (पीओ) पर कार्यवाही के निर्देश के साथ ही सात जिलों के पीओ को 10 दिनों में अपनी कार्यशैली सुधारने की चेतावनी दी गई है। यह कार्रवाई सूडा निदेशक उमेश प्रताप सिंह ने बृहस्पतिवार और शुक्रवार को समीक्षा बैठक के दौरान की है।
विज्ञापन
सूडा निदेशक को कई जिलों के परियोजना अधिकारियों, संविदा या आउटसोर्सिंग पर तैनात कार्मिकों की पीएमएवाई में लापरवाही की गंभीर शिकायतें मिल रही थीं। लाभार्थियों के खाते में सीधे धनराशि देने की व्यवस्था के बाद भी उन्हें परेशान किया जा रहा था।
विज्ञापन
निदेशक ने पहली बार लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई करते हुए बांदा के पीओ सुनील श्रीवास्तव के खिलाफ विभागीय कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा बांदा के सीएलटीसी अनूप कुमार, सीएलटीसी रिषि यादव व सीएमएम विजय गौतम की संविदा समाप्त करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
इसी कड़ी में औरैया, बागपत, बांदा, चित्रकूट, फर्रुखाबाद, हाथरस, मेरठ और रामपुर में के पीओ को कड़ी चेतावनी देकर अपनी कार्यशैली सुधारने के लिए 10 दिन की मोहलत दी गई है। इस समय सीमा तक स्थिति में सुधार नहीं होने पर इन्हें आरोप पत्र दिए जाएंगे।