फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   action taken against the roadways driver and conductor who took dead man and her wife off the bus

यात्री की मौत पर पत्नी को रोडवेज बस से उतारा, चालक व परिचालक पर कार्रवाई

Fri, 12 Jul 2019 01:15 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला बहराइच
न्यूज डेस्क, अमर उजाला बहराइच Published by: Amulya Rastogi Updated Fri, 12 Jul 2019 01:15 PM IST
विज्ञापन
action taken against the roadways driver and conductor who took dead man and her wife off the bus
उत्तर प्रदेश परिवहन
बाराबंकी में रोडवेज बस में व्यक्ति के मौत के मामले में देवीपाटन मंडल के क्षेत्रीय प्रबंधक प्रभाकर मिश्रा ने रोडवेज बस ड्राइवर और कंडक्टर के खिलाफ की कड़ी कार्रवाई की है। चालक व परिचालक को तत्काल प्रभाव से रुट ऑफ किया गया है। साथ ही उनकी संविदा समाप्त करने की कार्रवाई भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


बता दें कि बुधवार को रोडवेज बस से यात्रा के दौरान पति की मौत हो जाने पर ड्राइवर और कंडक्टर ने शव के साथ पत्नी को बस से नीचे उतार दिया था। जिसे उसे बीच सड़क पर छोड़कर चले गए थे। 
विज्ञापन


यह है पूरा मामला
बहराइच जिले की देवली थाना क्षेत्र के रहने वाले 50 वर्षीय राजू मिश्रा पत्नी मालती के साथ बहराइच डिपो की बस (यूपी 40 टी 5510) से लखनऊ जा रहे थे। रामनगर से करीब तीन-चार किलोमीटर पहले राजू मिश्रा की तबीयत अचानक बिगड़ गई और वह बेहोश हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्रियों और पुलिस के कई बार कहने पर बस को रामनगर चौराहे स्थित मेडिकल स्टोर पर रोका। वहां दवा बेचने के साथ ही मरीजों को दवा देने का काम करने वाले एक व्यक्ति ने राजू को देखकर मृत घोषित कर दिया।


आरोप है कि राजू की मौत की जानकारी जैसे ही कंडक्टर को हुई उसने महिला वहीं उतार दिया। उसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया है, जिसमें मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। विसरा सुरक्षित रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed