फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   action on unauthorised buses

246 डग्गामार बसें पकड़ीं, 32 जब्त

Wed, 31 Jul 2019 02:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jul 2019 02:09 AM IST
विज्ञापन
action on unauthorised buses
लखनऊ। परिवहन विभाग और परिवहन निगम ने संयुक्त रूप से ठेका परमिट लेकर अवैध रूप से यात्रियों को ढोने वाली 246 डग्गामार बसों को मंगलवार पकड़ा। इन बसों के यात्रियों ने फैजाबाद रोड व आगरा एक्सप्रेस वे पर खूब हंगामा किया। हंगामे के चलते महज 32 डग्गामार बसों को जब्त कर पुलिस के सुपुर्द किया जा सका। जबकि अन्य 214 का चालान कर उन्हें छोड़ना पड़ा। प्रवर्तन इकाई के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक संजीव गुप्ता ने बताया कि डग्गामार बसों से लखनऊ से गोरखपुर रूट और वाया आगरा एक्सप्रेस होकर दिल्ली की सवारियों को ले जाया जा रहा था। वहीं कुछ बसें गोरखपुर व दिल्ली से सवारी लेकर लौटी थीं। बताया कि चेकिंग के दौरान 8 स्कूली बसों व 20 स्कूली वैन पर कार्रवाई की गई। ये जांच के दौरान कोर्ट के तय मानकों पर खरी नहीं उतरी थीं। चेकिंग में एआरटीओ सिद्धार्थ यादव, यात्री कर अधिकारी आशुतोष उपाध्याय, हरेराम पांडेय शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed