फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Action against two sdm in Uttar Pradesh.

यूपी: भ्रष्टाचार के आरोपी अफसरों पर बड़ी कार्रवाई, पदावनत कर तहसीलदार बनाए गए

Sun, 06 Jun 2021 12:48 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 06 Jun 2021 12:48 AM IST
सार

राज्य लोक सेवा आयोग की सहमति के बाद आदेश जारी

विज्ञापन
Action against two sdm in Uttar Pradesh.
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

विस्तार

प्रदेश की योगी सरकार की भ्रष्टाचार के आरोपी अफसरों के खिलाफ कार्रवाई जारी है। जमीन संबंधी प्रकरण में गड़बड़ी पाए जाने के बाद तीन उप जिलाधिकारियों (एसडीएम) को पदावनत कर तहसीलदार बना दिया गया है। 

विज्ञापन


बताया गया है कि रामजीत मौर्य प्रयागराज में उपजिलाधिकारी हैं। मिर्ज़ापुर में तहसीलदार के पद पर तैनाती के दौरान जमीन सम्बन्धी प्रकरण में शिकायतें हुई थी। आरोप है कि मौर्य ने एक कंपनी को तय सीमा से अधिक भूमि खरीदने के प्रकरण में नियम विरुद्ध आदेश पारित किया।
विज्ञापन


इसी तरह जेपी चौहान श्रावस्ती में एसडीएम हैं। चौहान पर पीलीभीत में उपजिलाधिकारी के पद पर तैनाती के दौरान सरकारी जमीन का लाभ एक व्यक्ति को पहुंचाने के लिए आदेश पारित करने का आरोप था। प्रदेश सरकार ने दोनों ही मामलों की जांच कराई जिसमें दोनों को ही दोषी पाया गया। दोनों को ही पदावनत करने का प्रस्ताव राज्य लोक सेवा आयोग को भेजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीसरे उपजिलाधिकारी हैं अजय कुमार। मुरादाबाद में तैनात हैं। इन पर आरोप है कि इन्होंने नोएडा अथॉरिटी में तहसीलदार के पद पर तैनाती के दौरान अथॉरिटी की जमीन का फायदा एक व्यक्ति को पहुंचाने की दृष्टि से नियम विरुद्ध एक पत्र लिखा। शासन ने अजय की दो वेतन वृद्धि रोकने की संस्तुति की थी। 

आयोग ने दो अधिकारियों को पदावनत करने संबंधी राज्य सरकार के प्रस्ताव पर सहमति दी। लेकिन अजय की दो वेतन वृद्धि रोकने की प्रस्ताव पर सहमत नहीं दी। आयोग ने अजय के दोष के सापेक्ष दंड कम होने का तर्क देते हुए उन्हें भी पदावनत करने की संस्तुति कर दी।


इस तरह तीनों ही अधिकारियों को पदावनत करने का फैसला हुआ।  शासन के नियुक्ति विभाग ने आयोग की सहमति आने के बाद तीनों उपजिलाधिकारियों को तहसीलदार के पद पर पदावनत कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed