फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   action against two employees

Lucknow News: शिकायतकर्ता को धमकाने पहुंच गए रेवेन्यू कोर्ट के पेशकार-बाबू

Wed, 01 Feb 2023 11:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Wed, 01 Feb 2023 11:42 AM IST
सार

मंडलायुक्त से शिकायत की गई है कि कोर्ट के पेशकार शैलेन्द्र नाथ शर्मा द्वारा वाद में निहित भूमि की सौदेबाजी की जा रही थी। जमीन नहीं बेचने पर नुकसान उठाने की धमकी दी गई। उन्होंने स्थल पर उपस्थित कर्मचारियों के फोटो भी दिखाए।

विज्ञापन
action against two employees

विस्तार

अपर आयुक्त प्रशासन की रेवेन्यू कोर्ट में जमीन के मामले की सुनवाई कराने की जिम्मेदारी जिस पेशकार और बाबू की थी, वही मोहनलालगंज तहसील की एक जमीन बेचने के लिए दबाव बना रहे थे। शिकायतकर्ता को धमकी दी गई कि जमीन बेच दो नहीं तो नुकसान उठाओगे। मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब ने दोनों बाबुओं को निलंबित कर दिया है। वहीं इस मामले में उनके खिलाफ जांच बैठा दी है। इस प्रकरण की जांच अपर आयुक्त न्यायिक द्वितीय घनश्याम सिंह को दी गई है।

विज्ञापन


अपर आयुक्त प्रशासन की कोर्ट में चल रहे धारा 210 (यूपी राजस्व संहिता 2006) में एक वाद नरेंद्र कुमार निवासी पहुराकला, पोस्ट हसनापुर, तहसील मोहनलालगंज ने किया था। उन्होंने मंडलायुक्त से शिकायत की कि कोर्ट के पेशकार शैलेन्द्र नाथ शर्मा द्वारा वाद में निहित भूमि की सौदेबाजी की जा रही थी। जमीन नहीं बेचने पर नुकसान उठाने की धमकी दी गई। उन्होंने स्थल पर उपस्थित कर्मचारियों के फोटो भी दिखाए।
विज्ञापन


शैलेन्द्र नाथ शर्मा के साथ कार्यालय के प्रधान सहायक अशोक कुमार पांडेय भी मौजूद थे। दोनों ने मंडलायुक्त के सामने स्वीकार किया कि वे मौके पर गए थे। अशोक कुमार पांडेय, प्रधान सहायक निलंबन के दौरान डीएम कार्यालय लखीमपुर खीरी से संबद्ध रहेंगे। वहीं वरिष्ठ सहायक शैलेंद्र नाथ शर्मा को निलंबन के दौरान जिलाधिकारी कार्यालय रायबरेली से संबद्ध किया गया है। आयुक्त व सचिव राजस्व परिषद को भी इस प्रकरण की जानकारी मंडलायुक्त ने दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जमीन कब्जा होने की शिकायत लेकर पहुंचा दिव्यांग
मंगलवार को गोसाईंगंज के कपेरा मदापुर निवासी दिव्यांग भगवान दास मंडलायुक्त के यहां शिकायत लेकर पहुंचे। बैठक के चलते मुलाकात नहीं हो पाई। ऐसे में उनके बाहर निकलने का इंतजार करते रहे। बाद में कार्यालय के कॉरिडोर में ही उन्होने मंडलायुक्त को बताया कि पूर्वजों की करीब 12 बिस्वा असंक्रमणीय जमीन पर एक व्यक्ति ने कब्जा कर लिया है। मंडलायुक्त ने एसडीएम मोहनलालगंज को तुरंत इस मामले में रिपोर्ट देने और दिव्यांग को न्याय दिलाने का आदेश किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed