फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Action against technical education board secretary and director.

UP: प्राविधिक शिक्षा बोर्ड के सचिव व निदेशक हटाए गए, गलत तरीके से एनओसी देने में पाए गए दोषी

Wed, 27 Jul 2022 12:44 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 27 Jul 2022 12:44 AM IST
सार

यूपी के प्राविधिक शिक्षा मंत्री ने प्राविधिक शिक्षा बोर्ड के सचिव व निदेशक को भ्रष्टाचार के मामले में दोषी पाए जाने पर हटा दिया है।

विज्ञापन
Action against technical education board secretary and director.
उत्तर प्रदेश के प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशीष पटेल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्राविधिक शिक्षा निदेशक मनोज कुमार व प्राविधिक शिक्षा परिषद के सचिव सुनील कुमार सोनकर को उनके पद से हटा दिया गया है। यह कार्रवाई प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशीष पटेल के निर्देश पर की गई है। मंत्री ने बताया कि दोनों पर फॉर्मेसी कॉलेजों को अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) देने में अनियमितता बरतने का आरोप है। शुरुआती जांच में आरोपों की पुष्टि हुई है। इसकी जांच आगे भी होगी।

विज्ञापन


प्राविधिक शिक्षा मंत्री ने बताया कि वर्तमान सत्र में फॉर्मेसी कॉलेजों को उच्चतम न्यायालय के निर्देशानुसार तय मानकों के आधार पर दाखिले की अनुमति दी जानी थी। समय कम होने से कॉलेजों से शपथ पत्र लेकर सशर्त एनओसी देने के निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद इन अधिकारियों ने कुछ कॉलेजों को बिना शपथ पत्र लिए एनओसी दे दी। ये गड़बड़ी क्यों हुई और किन कॉलेजों की एनओसी गलत ढंग से दी गई? इसमें दोनों अधिकारियों की क्या मंशा थी? यह जांच का विषय है।
विज्ञापन


इस पर उन्होंने प्रक्रिया पूरी होने के बाद जानकारी देने की बात कही। प्रमुख सचिव सुभाष चंद्र शर्मा ने बताया कि मनोज कुमार को निदेशक, शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान कानपुर स्थानांतरित किया गया है और सुनील सोनकर को प्राविधिक शिक्षा निदेशालय कानपुर से संबद्ध किया गया है। फिलहाल दोनों पदों पर अभी नई तैनाती नहीं की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed