फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   action against police officers

दंगे की पोल खोलना पड़ा पुलिस अधिकारियों को महंगा

Thu, 19 Sep 2013 02:57 AM IST
अनिल श्रीवास्तव/लखनऊ
अनिल श्रीवास्तव/लखनऊ Updated Thu, 19 Sep 2013 02:57 AM IST
विज्ञापन
action against police officers

टीवी न्यूज चैनल के स्टिंग आपरेशन में मुजफ्फरनगर दंगों की वजह को लेकर बयान देने वाले पुलिस अधिकारियों के बयानों की जांच आईजी मेरठ करेंगे।

विज्ञापन


आईजी कानून एवं व्यवस्था आरके विश्वकर्मा ने बुधवार को बताया कि आईजी मेरठ की जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

गृह विभाग की ब्रीफिंग के दौरान आईजी कानून एवं व्यवस्था से जब दंगो में सपा नेता की भूमिका संबंधी बयान के बारे में पूछा गया तो वह कुछ भी बोलने से बचते रहे।
विज्ञापन


जिन नेताओं के खिलाफ वारंट जारी हुआ उनका नाम पूछे जाने पर भी उन्होंने चुप्पी साध ली। उन्होंने बताया कि स्टिंग आपरेशन में बयान देने वाले पुलिस अफसरों के बयानों की जांच आईजी मेरठ करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टिंग आपरेशन की कंट्रोल रूम में भी रिकार्डिंग की गई है। उन्होंने कहा कि पुलिसवालों ने संसाधनों की कमियों को लेकर बात कही। यह बात सच है कि कुछ जगह संसाधन पर्याप्त मात्रा में नहीं थे।

उन कमियों को जल्द दूर किया जाएगा। स्टिंग आपरेशन टेलीकास्ट होने के बाद पुलिस अधिकारियों पर की गई कार्रवाई के सवाल पर उन्होंने कहा कि स्टिंग के चलते किसी पुलिस अधिकारी को नहीं हटाया गया।

जांच के दौरान जिन अधिकारियों की कमियां सामने आ रही हैं उन पर कार्रवाई की जा रही है।
 
उन्होंने बताया कि मुजफ्फरनगर दंगों को लेकर अबतक कुल 66 मुकदमे दर्ज हो चुके हैं और 224 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

13372 लोगों को 107/16 में पाबंद किया गया है और 1918 के खिलाफ शांतिभंग में कार्रवाई की गई है। 15 लोगों के खिलाफ एनएसए की कार्रवाई होनी है।

इनमें से आठ के खिलाफ एनएसए तामील हो गया है। जल्द ही बाकी सात के खिलाफ भी यह कार्रवाई हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed