{"_id":"6288d02347fc5e7d355f1fdb","slug":"action-against-illigal-vehicles-instructs-transport-minister-of-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"Action on illigal vehicles:परिवहन राज्यमंत्री के निर्देश- तेज करें अनधिकृत वाहनों के खिलाफ कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Action on illigal vehicles:परिवहन राज्यमंत्री के निर्देश- तेज करें अनधिकृत वाहनों के खिलाफ कार्रवाई
Sat, 21 May 2022 05:12 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 21 May 2022 05:12 PM IST
सार
प्रबंध निदेशक आरपी सिंह ने कहा कि निगम द्वारा ग्रामीण व शहरी मार्गों पर साधारण डीजल वाहनों से लेकर सीएनजी वातानुकूलित श्रेणी वाहनों के संचालन के लिए अनुबंध करने की निविदाएं आमंत्रित की गई हैं। इसमें 30 प्रतिशत तक निजी क्षेत्र के वाहनों को अनुबंधित किया जाएगा।
विज्ञापन
परिवहन राज्यमंत्री (स्वत्रंत प्रभार) दयाशंकर सिंह
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
परिवहन राज्यमंत्री (स्वत्रंत प्रभार) दयाशंकर सिंह ने निर्देश दिए हैं कि अनधिकृत वाहनों के खिलाफ कार्रवाई और तेज की जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यप्रणाली में बड़े बदलाव और भ्रष्टाचार मुक्त जन सेवाएं देने के लिए लगातार काम करें। वे अपने कार्यालय में बैठक कर रहे थे।
विज्ञापन
उन्होंने पड़ोसी राज्यों से प्रदेश की सीमा में परिवहन कर राजस्व को क्षति पहुंचा रहे वाहनों के खिलाफ लगातार चल रही कार्रवाई को और तेज करने के निर्देश दिए। माफिया प्रवृत्ति के बस संचालकों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
बैठक में प्रबंध निदेशक आरपी सिंह ने कहा कि निगम द्वारा ग्रामीण व शहरी मार्गों पर साधारण डीजल वाहनों से लेकर सीएनजी वातानुकूलित श्रेणी वाहनों के संचालन के लिए अनुबंध करने की निविदाएं आमंत्रित की गई हैं।
विज्ञापन
इसमें 30 प्रतिशत तक निजी क्षेत्र के वाहनों को अनुबंधित किया जाएगा। परिणाम बेहतर आने पर निजी वाहनों की भागीदारी बढ़ाई जाएगी।