फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   action against illegal construction

Lucknow News: खाली कराई जमीन, अवैध कॉम्प्लेक्स सील

Thu, 02 Mar 2023 08:34 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Mar 2023 08:34 PM IST
विज्ञापन
action against illegal construction
फोटो भी
विज्ञापन

- नियोजित योजना की जमीन पर लोगों ने कर लिया था कब्जा
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। एलडीए की टीम ने बृहस्पतिवार को अहिमामऊ-सुल्तानपुर रोड चौराहे के पास स्थित 12 हजार वर्गमीटर अर्जित भूमि को कब्जेदारों से खाली कराया, जिसकी कीमत करोड़ों में है। इस लोगों ने निर्माण करके कब्जा कर लिया था। सचिव पवन कुमार गंगवार ने बताया कि ग्राम-अहिमामऊ प्राधिकरण की अर्जित व नियोजित भूमि है। इस पर कुछ लोगों ने अवैध कब्जा कर स्थायी व अस्थायी निर्माण करा लिए थे। पूर्व में भी एलडीए ने कब्जों को हटाया था, लेकिन कुछ स्थायी निर्माण शेष रह गए थे। प्राधिकरण की टीम ने पुलिस बल के सहयोग से समस्त अवैध निर्माणों को ढहा दिया। यहां स्क्रैप मैटीरियल डंप करते हुए मोटर गैराज आदि संचालित किया जा रहा था।

वहीं दूसरी ओर एलडीए टीम ने बृहस्पतिवार को मानक नगर थानाक्षेत्र के सिंगार नगर में एक निर्माणाधीन अवैध काॅम्पलेक्स को सील किया। दीपक भल्ला व अन्य की ओर से भूखंड संख्या-26 ए पर लगभग 1800 वर्गफीट क्षेत्रफल में पूर्व निर्मित भवन की दीवार को तोड़कर भूतल पर 6 दुकानों का निर्माण कराया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed