फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   acting governor of uttar pradesh gives controversial statement on gangrape

'भगवान भी नहीं रोक सकते यूपी में रेप'

Tue, 22 Jul 2014 10:45 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 22 Jul 2014 10:45 AM IST
विज्ञापन
acting governor of uttar pradesh gives controversial statement on gangrape
यूपी के कार्यवाहक राज्यपाल डॉ. अजीज कुरैशी सूबे से विदा लेने से ठीक एक दिन पहले ऐसा विवादास्पद बयान दे दिया है, जिसने उनकी और सरकार दोनों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।
विज्ञापन


लखनऊ गैगरेप पर पूछे गए एक सवाल में राज्यपाल ने कह दिया, 'हमेशा रेप के मामलों को लेकर सरकार की बुराई करना सही नहीं है।'

यहां तक तो फिर भी ठीक था, लेकिन फिर कुरैशी बोल पड़े कि भगवान भी अवतार लेकर जमीन पर उतर आएं तो वे रेप नहीं रोक सकते।

पूरी दुनिया की फोर्स नहीं रोक सकती रेप

acting governor of uttar pradesh gives controversial statement on gangrape

राज्यपाल डॉ. कुरैशी ने आगे कहा कि अगर पूरी दुनिया की फोर्स भी यूपी में तैनात कर दी जाए, तो भी रेप की घटनाओं को नहीं रोका जा सकता।

उन्होंने कहा कि भगवान भी आ जाएं तो यूपी में परिवर्तन नहीं हो सकता है। हालांकि, कुरैशी ने ये नहीं बताया कि रेप रुकेगा कैसे।

गौरतलब है कि 16 जुलाई की देर रात लखनऊ से करीब 30 किलोमीटर दूर मोहनलालगंज में हुए युवती के ‌बलात्कार और हत्या
मामले में यूपी की सरकार बुरी तरह फंसी है। कुरैशी अखिलेश सरकार का बचाव करना चाह रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन्हें रेप से ज्यादा बिरयानी की फिक्र

acting governor of uttar pradesh gives controversial statement on gangrape

यह वही डॉ. कुरैशी हैं, जिनसे बीती 18 जुलाई को गैंगरेप पर सवाल किया गया तो वे रोजा इफ्तार पार्टी से पेट पूजा करके निकल रहे थे।

संवाददाता ने सवाल दोहराया तो कुरैशी बोले, 'इन सब बातों को किनारे रखिए, आपने बिरयानी चखी? कबाब भी बहुत शानदार बने हैं।' इसके बाद कुरैशी साहब वहां से निकल लिए।

गौरतलब है कि सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव और उनके भाई शिवपाल सिंह यादव भी रेप के मामले पर विवादित बयान देकर फंस चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed