{"_id":"5e19bee58ebc3e87b402f9b4","slug":"acid-thrown-on-a-girl-in-kaiserbagh-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"कहासुनी के बाद फेंके झोले से छलका तेजाब, किशोरी झुलसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कहासुनी के बाद फेंके झोले से छलका तेजाब, किशोरी झुलसी
Sun, 12 Jan 2020 06:31 AM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 12 Jan 2020 06:31 AM IST
विज्ञापन
अस्पताल में इलाज करवाती बच्ची
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैसरबाग में शनिवार शाम कहासुनी के बाद फेंके झोले से उसमें रखा तेजाब छलकने के कारण कक्षा सात में पढ़ने वाली 14 वर्षीय किशोरी झुलस गई। आरोप है कि किशोरी अपने घर के बाहर खड़ी थी, तभी सामने रहने वाली आशा सोनकर (60) ने जेवर-बर्तन साफ करने वाले कारीगर का झोला उठाकर उस पर फेंक दिया। झोले में रखी तेजाब की शीशी छलक गई और किशोरी व उसके पास खड़ी दो महिलाएं भी झुलस गईं।
विज्ञापन
तेजाब की जलन से तीनों चीखने लगीं। तीनों को तत्काल बलरामपुर अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने महिलाओं को उपचार के बाद घर भेज दिया जबकि किशोरी को भर्ती कर लिया है।
विज्ञापन
कार्यवाहक एसएसपी (एएसपी पूर्वी) सुरेश चंद्र रावत ने बताया कि किशोरी के चेहरे, हाथ व सीने समेत छह-सात जगह पर तेजाब गिरा है। उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। आरोपी आशा सोनकर के खिलाफ तेजाब से हमले की धारा में केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
कार्यवाहक एसएसपी ने बताया कि घटना शाम करीब साढ़े चार बजे की है। कैसरबाग निवासी किशोरी इलाके के ही एक स्कूल में पढ़ती है। वह अपने घर के बाहर खड़ी थी। पड़ोस में रहने वाली महिला के घर पर जेवर-बर्तन साफ करने वाला बिहार के बेगूसराय निवासी रामचंद्र सोनी आया था। रामचंद्र पड़ोस की महिला से बात कर रहा था, तभी वहां आशा सोनकर आ गई।
छात्रा का आरोप है कि आशा और उसके परिवार के बीच लंबे समय से झगड़ा चल रहा है। इसी झगड़े के कारण आशा ने रामचंद्र सोनी का झोला उठाकर उस पर फेंक दिया। झोले में रखी तेजाब की शीशी छलक गई। तेजाब उसके चेहरे और हाथ, गर्दन व सीने पर गिर गया। कुछ छींटे पास खड़ी महिलाओं पर भी पड़े। आसपास के लोग तीनों को बलरामपुर अस्पताल ले गए। चिकित्सकों ने महिलाओं को उपचार के बाद घर भेज दिया। छात्रा को भर्ती करा लिया।
उधर, एसिड अटैक की खबर पर कार्यवाहक एसएसपी सुरेश चंद्र रावत, एएसपी पश्चिम विकास चंद्र त्रिपाठी, सीओ कैसरबाग संजीव कुमार सिन्हा ने घटनास्थल व अस्पताल पहुंचकर पूरे प्रकरण की जानकारी ली। इंस्पेक्टर कैसरबाग दीनानाथ मिश्रा ने बताया कि छात्रा की मौसेरी बहन की तरफ से केस दर्ज करके आशा सोनकर को गिरफ्तार कर लिया गया है।
स्कूटी का शीशा टूटने पर शुरू हुआ था झगड़ा
छात्रा की मां का आरोप है कि आशा देवी से करीब एक साल से झगड़ा चल रहा है। वह और उसका दामाद मुकेश सोनकर रोज किसी न किसी बहाने से झगड़ा व मारपीट करते रहते हैं। करीब आठ माह पहले मुकेश की स्कूटी का शीशा टूट गया था। मुकेश ने उसके दो बेटों पर शीशा तोड़ने का आरोप लगाते हुए झगड़ा किया। छात्रा की मां ने बताया कि मुकेश ने स्कूटी का टूटा शीशा उनके मुंह पर मार दिया था। उन्होंने रंजिश में बेटी पर तेजाब फेंकने का आरोप लगाया।
पुलिस बोली- झोला पटकने पर तेजाब छलककर किशोरी पर गिरा
कार्यवाहक एसएसपी सुरेश चंद्र रावत का कहना है कि छात्रा पर तेजाब गिरने की घटना एक दुर्घटना है। उन्होंने बताया कि रामचंद्र सोनी ने करीब दो महीने पहले इलाके में आकर आशा सोनकर की पायल साफ की थीं। आशा का आरोप है कि सफाई के दौरान उसकी पायल खराब हो गई थीं। शनिवार को रामचंद्र सोनी फिर से मोहल्ले में आया तो आशा ने उससे पायल खराब होने की शिकायत की। रामचंद्र सोनी को बुरा-भला कहते हुए उसका झोला उठाकर जमीन पर पटक दिया। झोले में तेजाब की शीशी रखी थी जो छलक गई और तेजाब पास खड़ी छात्रा और दो महिलाओं के शरीर पर गिर गया। पड़ोस में रहने वाली महिलाओं ने भी यही घटनाक्रम बताया है। कार्यवाहक एसएसपी का कहना है कि प्रकरण की गंभीरता से जांच कराई जा रही है।
बेटी को घर पर छोड़ राशन के लिए रुपये लेने गई थी मां
छात्रा की मां ने बताया कि वह घरों में चौका-बर्तन का काम करती है। पति की चार साल पहले बीमारी से मौत हो चुकी है। एसिड अटैक की शिकार किशोरी उसकी सबसे बड़ी बेटी है। उससे छोटी एक बेटी व दो बेटे हैं। शनिवार दोपहर करीब एक बजे वह काम निपटाकर घर लौटी थीं। कुछ देर बाद वह राशन के लिए रुपयों का इंतजाम करने की बात कहकर घर से चली गईं। महिला का कहना है कि वह मौसेरी बहन के पास गईं और उससे 2000 रुपये उधार लिए। कुछ देर बाद वह घर लौटी तो बेटी पर तेजाब फेंकने का पता चला।