{"_id":"5704b8474f1c1be144c810e0","slug":"acid-burn-deadbody-found-in-hardoi","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या करके फेंकी गई युवती की लाश, चेहरा और प्राइवेट पार्ट तेजाब से जलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्या करके फेंकी गई युवती की लाश, चेहरा और प्राइवेट पार्ट तेजाब से जलाया
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Wed, 06 Apr 2016 12:58 PM IST
विज्ञापन
युवती के संग दुष्कर्म की आशंका
- फोटो : डेमो फोटो
एक युवती की हत्या कर उसकी लाश सुरसा थाना क्षेत्र में फेंक दी गई। उसका चेहरे और प्राइवेट पार्ट को तेजाब से जलाया गया था। पुलिस को उसके साथ दुष्कर्म की भी आशंका है। युवती की पहचान नहीं हो सकी है।
सुरसा थाना क्षेत्र के लखनऊ-हरदोई मार्ग पर मंगलवार सुबह 7 बजे ग्राम पचकोहरा के निकट सड़क किनारे करीब 32 वर्षीय युवती का शव मिला। वह लाल कुर्ती व सफेद पैजामी पहने थी। उसके कपड़े अस्तव्यस्त थे। चेहरा और प्राइवेट पार्ट तेजाब से जला था।
सूचना पर सुरसा थाने के एसओ विनय मिश्र मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, मगर कोई पहचान नहीं सका। बाद में सीओ सिटी राम लाल राय ने भी मौका मुआयना किया।
विज्ञापन
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इस बाबत अपर पुलिस अधीक्षक बीसी दुबे का कहना है कि शुरुआती जांच में ऐसा लग रहा है कि युवती की किसी दूसरी जगह हत्या कर शव यहां फेंका गया है। पुलिस को घटना का खुलासा जल्द करने के निर्देश दिए गए हैं।