फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   acid attack on girl in raebareli

आशिक ने बैटरी का तेजाब निकालकर प्रेमिका के मुंह पर डाला

Sun, 26 Apr 2015 02:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रायबरेली
ब्यूरो/अमर उजाला, रायबरेली Updated Sun, 26 Apr 2015 02:46 PM IST
विज्ञापन
acid attack on girl in raebareli

प्यार में पागल युवक ने ही युवती पर तेजाब डाला था। युवती से अलग होना उसे कतई मंजूर नहीं था। शादी के बाद युवती ससुराल न चली जाए इसलिए उसने घटना को अंजाम दे दिया।

विज्ञापन


पुलिस ने शनिवार को युवक को गिरफ्तार करके सलाखों के पीछे भेज दिया है। आरोपी गांव का कोटेदार भी है। बैट्री से तेजाब निकालकर उसने युवती पर डाला था। युवक को अपनी करतूत पर तनिक भी अफसोस नहीं है।
विज्ञापन


अपर पुलिस अधीक्षक राममूरत यादव ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि सलोन कोतवाल गजेंद्र पाल सिंह और सर्विलांस सेल प्रभारी अनिल सिंह की टीम की मदद से इस मामले में सलोन कोतवाली क्षेत्र के बघौला गांवनिवासी हरीशचंद्र को पकड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरीशचंद्र गांव का कोटेदार है। इसके पास से कांच की शीशी में 10 एमएल तेजाब, एक बैट्री और एक प्लास्टिक की सिरींज बरामद किया गया है। एएसपी ने बताया कि आरोपी और युवती का पांच साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था।

दूसरे से बात करना नहीं था गंवारा

acid attack on girl in raebareli

युवती की शादी नौ मई को तय थी। यह प्रेमी को मंजूर नहीं था। बीती 22 अप्रैल की रात उसने युवती पर इसलिए तेजाब डाल दिया, ताकि उसकी शादी न होने पाए।

यदि शादी हो गई तो युवती ससुराल चली जाएगी। घटना पर आरोपी को कोई अफसोस नहीं था। उसका यही कहना था कि वह युवती के बिना नहीं रह सकता। प्रेमी ने युवती को मोबाइल दिया था, ताकि वह उससे बात कर सके।

इधर, युवती की शादी तय हो गई थी। वह होने वाले पति से बातचीत करती थी। यह बात भी प्रेमी को अखरती थी। इस वजह से भी प्रेमी खफा रहता था। यही वजह रही कि उसने युवती पर तेजाब डाल दिया।

युवती का तीन मई को तिलक और 9 मई को शादी होनी है। वहीं कोटेदार के इस मामले में पकड़े जाने से ग्रामीणों में नाराजगी है। उन्हें यह उम्मीद नहीं थी कि गांव का कोटेदार ही युवती पर तेजाब डालेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed