{"_id":"5cb03e67bdec2214204759e6","slug":"acid-attack-on-couple-sleeping-outside-home-in-bahraich","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बहराइच : सोए हुए दंपती पर रंजिश में फेंका तेजाब, इलाज के लिए लखनऊ रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहराइच : सोए हुए दंपती पर रंजिश में फेंका तेजाब, इलाज के लिए लखनऊ रेफर
Fri, 12 Apr 2019 01:28 PM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
Published by: Amulya Rastogi
Updated Fri, 12 Apr 2019 01:28 PM IST
विज्ञापन
एसिड अटैक पीड़ित
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच रामगांव थाना क्षेत्र के राधाकुंड गांव में रंजिश का मामला सामने आया है। यहां कुछ लोगों ने बदला लेने की भावना से सोते हुए दंपती पर तेजाब फेंक दिया। इस घटना में दोनों लोग झुलस गए। उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से इलाज के लिए पति-पत्नी को लखनऊ रेफर कर दिया गया।
बताया गया कि रामगांव थाना क्षेत्र के राधाकुंड निवासी रामतीर्थ व उनकी पत्नी शकुंतला गुरुवार रात घर के बाहर कंबल ओढ़कर सो रहे थे। करीब 12:30 बजे किसी ने उनपर तेजाब फेंक दिया और भाग गया।
जब तब दोनों कुछ समझ कर कंबल हटाते तब तक उनके चेहरे व गर्दन झुलस गए। पति-पत्नी की चीख सुनकर दोड़े लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। घटना के बाद से क्षेत्र के लोग दहशत में हैं।

लखनऊ रवाना हुई बहराइच पुलिस टीम
पूछताछ के लिए बहराइच पुलिस की एक टीम को लखनऊ भेजा गया है। प्रकरण में रामगांव थाने में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण रवीन्द्र सिंह ने मौके का निरीक्षण कर घटना के जल्द खुलासे के लिए थानाध्यक्ष को निर्देशित किया है।
मामले की सूचना पर थानाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह ने तुरन्त दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां से दोनों को लखनऊ के लिये रेफर कर दिया गया है।डाक्टरों के मुताबिक दांपती खतरे से बाहर है व बातचीत कर रहे है।
मामले की सूचना पर थानाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह ने तुरन्त दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां से दोनों को लखनऊ के लिये रेफर कर दिया गया है।डाक्टरों के मुताबिक दांपती खतरे से बाहर है व बातचीत कर रहे है।