UP: गैंगरेप के बाद महिला पर फेंका तेजाब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ससुराल से मायके आ रही एक महिला के मैके के गांव के तीन युवकों ने रेप किया और बाद में तेजाब डालकर उसे मारने का प्रयास किया।
गंभीर हालत में महिला को कोतवाली देहात प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार देकर बिजनौर जिला अस्पताल भेजा है।
एक महिला सोमवार शाम ससुराल मुजफ्फरनगर के एक गांव से मायके आ रहा थी। उसका मायका कोतवाली देहात थाना क्षेत्र में है।
बिजनौर में उसे कार में सवार गांव के तीन युवक मिले। उन्होंने साथ गांव चलने को कहा। रास्ते में तीनों ने इससे गैंगरेप किया।
...किसी तरह पीड़िता ने ली मदद
गैंगरेप के बाद में तेजाब डालकर मारने का प्रयास किया और कार लेकर भाग लिए। रास्ते में पड़ी पीड़िता ने किसी बाइक सवार की मदद ली।
उसने पीड़िता को कोतवाली देहात थाने पहुंचाया। पुलिस महिला को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आई।
महिला के हाथ और शरीर कुछ भाग जला है। चिकित्सकों के अनुसार महिला का चेहरा बिल्कुल ठीक है। बीस-पच्चीस प्रतिशत ही शरीर जला है।