फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Accuused arrested

मोबाइल नंबर के कॉम्बिनेशन और फेसबुक से पकड़ा महिला का गला रेतने का आरोपी

Fri, 11 Oct 2019 12:48 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Oct 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
Accuused arrested
मोबाइल नंबर के कॉम्बिनेशन व फेसबुक से पकड़ा महिला का गला रेतने का आरोपी
विज्ञापन

गोर्साइंगंज में इकाना स्टेडियम के पास बुधवार देर रात महिला का गला रेतकर फेंकने के आरोपी गोेमतीनगर के विशालखंड निवासी नदीम खान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
नदीम तक पहुंचने के लिए पुलिस ने बेसुध महिला से मिले एक गलत मोबाइल नंबर के कई कॉम्बिनेशन बनाकर ब्यौरा निकलवाया।
नंबरधारक के नाम के आधार पर फेसबुक आईडी खंगाली। महिला ने कागज में ‘एन’ लिखकर आरोपी की तरफ इशारा किया था।
नदीम खान नाम की फेसबुक आईडी में महिला के फोटो देख पुलिस ने रातों-रात उसे दबोच लिया। पूछताछ में नदीम ने बताया कि महिला पति से अलग रह रही है और तीन साल से वह उसके संपर्क में था।
विज्ञापन

उसके बढ़ते खर्चों से परेशान होकर हत्या की साजिश रची। नदीम को जेल भेज दिया गया है।
एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि लोहिया अस्पताल में महिला ने पुलिस को कागज में ‘एन’ लिखकर दिया। उसने इशारे से बताया कि इसी व्यक्ति ने गला रेता है।
उसने कागज में मोबाइल नंबर 7949367777 भी लिखकर दिया। हालांकि, यह मोबाइल नंबर गलत निकला। चूंकि, महिला बेहोश हो चुकी थी इसलिए पुलिस के पास कोई और रास्ता नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह मानते हुए कि महिला ने मोबाइल नंबर में कुछ नंबर आगे-पीछे कर दिए होंगे, सर्विलांस टीम ने उक्त नंबर के कई कॉम्बिनेशन बनाए।
कॉम्बिनेशन के नंबरों को डायल करके देखा गया। कई नंबर पर घंटी बजी लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई। नंबरधारकों के नाम और पते मिलने के बाद पुलिस टीम ने उनकी फेसबुक आईडी खंगाली।
एसएसपी ने बताया कि एक कॉम्बिनेशन नंबर 9794367777 नदीम खान के नाम का मिला। यह महिला के द्वारा बताए गए ‘एन’ अक्षर से मेल खा रहा था।
पुलिस ने नदीम खान के नाम से बनी फेसबुक आईडी खंगालनी शुरू कीं। एक आईडी में उक्त महिला के फोटो मिल गए।
नदीम को पकड़ने के लिए रातों-रात गोसाईंगंज इंस्पेक्टर डीके उपाध्याय और नाका इंस्पेक्टर सुजीत कुमार दुबे के साथ कांस्टेबल वीर सिंह की टीम लगाई गई।
फेसबुक पर पोस्ट फोटो और महिला के हाथ के जेवर एक जैसे थे
नदीम खान की फेसबुक आईडी पर जिस महिला की तस्वीर थी, उसके बायीं हाथ की अंगुलियों में सोने की एक अंगूठी, एक लोहे का छल्ला और एक चांदी की अंगूठी नजर आ रही है। पुलिस ने अस्पताल में भर्ती महिला का बायां हाथ देखा तो वैसी ही अंगूठियां दिखीं।
नदीम की कार चलाते हुए फोटो से भी मिला सुराग
नदीम खान ने अपनी फेसबुक आईडी पर कार चलाते हुए एक फोटो पोस्ट की थी। पुलिस ने उक्त फोटो से कार का नंबर लेकर पड़ताल की तो वह हुसैनगंज के उदयगंज निवासी वसीम की निकली। पुलिस वसीम तक पहुंची तो उसने बताया कि नदीम उसकी वैन चलाता है। फेसबुक पर जिस वैन की फोटो नदीम ने पोस्ट की है, वह उसकी ही थी। कुछ महीने पहले उक्त वैन उसने नदीम को बेच दी थी। उक्त वैन से वह डीपीएस के बच्चों को घर लाता व ले जाता है। उसने नदीम और घायल महिला के फोटो देखकर दोनों की पहचान की। उससे ही नदीम के घर का पता लेकर पुलिस ने घेराबंदी की।
डीपीएस में वैन चलाता है आरोपी, वहीं महिला से हुई मुलाकात
इंस्पेक्टर डीके उपाध्याय ने बताया कि नदीम खान शादीशुदा है। वह जिस डीपीएस स्कूल में वैन चलाता है, घायल महिला वहीं काम करती है। दोनों की अक्सर मुलाकात व बातचीत होती थी। महिला अपने पति को छोड़कर पांच साल की बेटी के साथ अलग रह रही है। उसका एक बेटा भी है जो पति के साथ रहता है। करीब तीन साल से नदीम और महिला के बीच संबंध हो गए।
पूरी कमाई खुद पर खर्च करने का बनाती थी दबाव
पुलिस की पूछताछ में नदीम ने बताया कि उसने महिला को गोमतीनगर के ही मकदूमपुर में किराये का कमरा दिलाया था। उसके खर्च वही उठाता था। धीरे-धीरे महिला पूरी कमाई उस पर खर्च करने का दबाव बनाने लगी। इस बात को लेकर रोज महिला झगड़ा करती थी। अंतत: परेशान होकर नदीम ने उसे रास्ते से हटाने के लिए हत्या की साजिश रच डाली।
मेला घुमाने के बहाने बुलाया, कार में रेत दी गर्दन
नदीम ने बताया कि उसने महिला को मेला देखने के बहाने बुलाया था। महिला की बेटी दो दिन पहले ही रिश्तेदार के घर पर गई थी। रात को महिला उसके साथ वैन से गई। नदीम ने उसे गोसाईंगंज इलाके में ही एक छोटी जगह पर मेला घुमाने के साथ ही चाट-बताशे खिलाए। इसके बाद घर छोड़ने की बात कहते हुए शहीद पथ के सुनसान इलाके में ले गया और चाकू से गर्दन रेत दी। महिला को मरा समझकर नदीम ने उसे सड़क किनारे फेंक दिया।
खून से सन गई थी कार, धोने पर भी नहीं गए निशान
नदीम के घर से पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल कार बरामद कर ली है। नदीम ने बताया कि कार में महिला का खून फैला था। घर आकर उसने कार धोई। हालांकि, खून के निशान पूरी तरह से नहीं गए। पुलिस ने कार की पड़ताल की तो कई जगह पर खून मिल गया। फोरेंसिक टीम ने जांच के लिए खून के सैंपल सुरक्षित रखे हैं।

यह था मामला
गोसाईंगंज में एकाना स्टेडियम के पास शहीद पथ पर बुधवार रात करीब 11 बजे एक महिला खून से लथपथ हालत में तड़प रही थी। उधर से गुजरे कमता निवासी शिवांश सक्सेना ने पुलिस को सूचना देने के साथ ही महिला को अपनी कार में लादकर अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में महिला ने पुलिस को अपना नाम बताया। वह बोल नहीं पा रही थी, इसलिए उसने गला काटने वाले बदमाश के नाम का पहला अक्षर ‘एन’ और एक मोबाइल नंबर कागज पर लिखकर दिया था। उससे मिली जानकारियों के आधार पर पुलिस ने केस का खुलासा किया। फिलहाल महिला गंभीर हालत में ट्रामा सेंटर में भर्ती है। उसके ऑपरेशन की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed