{"_id":"63d43caf1dd73b6b26008715","slug":"accused-women-and-his-lover-arrested-lucknow-news-lko668006632-2023-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: बेहोश कर पति को करंट से मारने की कोशिश, आरोपी व उसका प्रेमी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: बेहोश कर पति को करंट से मारने की कोशिश, आरोपी व उसका प्रेमी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काकोरी के गदाईखेड़ा के सरोज राजपूत ने अपनी पत्नी व उसके प्रेमी पर साजिश रचकर हत्या की कोशिश करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने दोनोें आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
इंस्पेक्टर विजय यादव के मुताबिक, सरोज ने बताया कि पत्नी कीर्ति राजपूत का दो साल से चचेेरे भाई दिलीप राजपूत के साथ प्रेम संबंध है। 21 जनवरी को वह काम करके घर पहुंचा।
पत्नी ने खाने में नींद की गोलियां मिला दीं। इससे उसे गहरी नींद आ गई। इसके बाद कीर्ति ने तार के सहारे हाथों में करंट लगा दिया।
किसी तरह बचकर घर से निकला और परिवारीजनों को जानकारी दी। करंट से दोनो हाथों की अंगुलियां झुलस गई। दो माह पहले भी गले में फांसी का फंदा डालकर मारने की कोशिश की थी।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर ने बताया कि सरोज की तहरीर पर केस दर्ज कर आरोपियों को बृहस्पतिवार को जेल भेज दिया गया।
विवाद के दौरान दांतों से काटी पति की जीभ
ठाकुरगंज के राधाग्राम इलाके में शुक्रवार को एक पत्नी ने विवाद के बीच पति की जीभ दांतों से काट ली। लहूलुहान युवक को परिजनों ने आननफानन अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। इंस्पेक्टर विकास राय के मुताबिक, मुसाहिबगंज तकिया निवासी मुन्ना की शादी बालागंज के जनरैल गंज निवासी सलमा से हुई है। दोनों के दो बच्चे अलीम व आयशा है। दंपती के बीच कुछ सालों से विवाद चल रहा है। इसके चलते सलमा मायके में बच्चों को लेकर रह रही थी। खर्चा चलाने के लिए ट्यूशन पढ़ाती है।
सलमा के घरवालों ने बताया कि दो दिनों से मुन्ना घर आकर गालीगलौज कर रहा था। शुक्रवार सुबह दरवाजा बंद होने पर दीवार फांद कर सलमा के कमरे में पहुंचा। इसके बाद दंपती में विवाद हो गया। मारपीट के दौरान सलमा ने मुन्ना की जीभ दांतों से काट ली।