{"_id":"6785d971418e8c58520bd332","slug":"accused-told-that-they-shot-him-in-lucknow-son-demanded-for-second-post-mortem-2025-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: हत्यारोपियों ने बताई गोली मारने की बात, जांच में नहीं हुई पुष्टि; अब दोबारा पोस्टमार्टम कराने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: हत्यारोपियों ने बताई गोली मारने की बात, जांच में नहीं हुई पुष्टि; अब दोबारा पोस्टमार्टम कराने की मांग
Tue, 14 Jan 2025 08:56 AM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Tue, 14 Jan 2025 08:56 AM IST
सार
हत्या के एक मामले में हत्यारोपियों ने पुलिसिया पूछताछ में युवक को गोली मारने की बात बताई। लेकिन जांच में पुष्टि नहीं हुई। बेटे ने दोबारा पोस्टमार्टम कराने की मांग की है।
विज्ञापन
शव का पोस्टमार्टम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी लखनऊ में महानगर के भीखमपुर निवासी ई रिक्शा चालक रिजवान के शव का फिर से पोस्टमार्टम के लिए पुलिस के सभी अधिकारियों ने अनुमति दे दी है। अब मदेयगंज पुलिस जल्द डीएम से कब्र खोदकर दोबारा पोस्टमार्टम कराने की अनुमति लेगी।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर राजेश सिंह ने बताया कि रिजवान के बेटे अयान ने दोबारा से पोस्टमार्टम कराए जाने के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया है। एक दो दिन में अनुमति मिलने की उम्मीद है। पहली बार पोस्टमार्टम रिपोर्ट में रिजवान की मौत का कारण अधिक रक्तस्राव और कोमा से मौत का जिक्र किया गया था। गोली लगने की कोई बात नहीं लिखी गई थी। रविवार को पुलिस ने खुलासा कर हत्यारोपियों अधिवक्ता आफताब अहमद और शूटर मो. यासिर और कृष्णकांत उर्फ साजन को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि कृष्णकांत ने सुपारी लेकर 30 दिसंबर की रात रिजवान की गोली मारकर हत्या कर दी थी। अधिवक्ता आफताब ने प्रेमिका के पिता इरफान की हत्या की सुपारी यासिर को दी थी। गलती से रिजवान की हत्या कर दी थी। पुलिस पहली बार पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों से भी सवाल-जवाब करने की बात कह रही है।
विज्ञापन
यह है पूरा मामला
रिजवान की 30 दिसंबर की देर रात हत्या की गई थी। बेटे अयान ने चार जनवरी को मदेयगंज थाने में केस दर्ज कराया था। फुटेज भी दिया था। पुलिस पहले रिजवान की मौत को सामान्य मान रही थी। बाद में फुटेज व सर्विलांस की मदद से पता चला कि रिजवान की हत्या की गई थी।