फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   accused shivam shoot himself during police raid on thakurganj double murder

ठाकुरगंज डबल मर्डर: हफ्ते भर में एक आरोपी ने खुद को मारी गोली, मौत

Thu, 11 Oct 2018 12:06 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 11 Oct 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
accused shivam shoot himself during police raid on thakurganj double murder
मौके पर मौजूद एसएसपी कलानिधी नैथानी, आरोपी सुनील

ठाकुरगंज इलाके में दो सगे भाइयों की सरेराह हत्या के आरोपी शिवम सिंह ने बुधवार देर शाम पुलिस को अपने ठिकाने की घेराबंदी करते देख खुद को गोली से उड़ा लिया। हत्या के आरोपियों को पकड़ने गई टीम के हाथपांव फूल गए, जैसे तैसे दूसरे आरोपी उमेश को पकड़ा और उच्चाधिकारियों को सूचना दी। दोनों अपराधियों को आश्रय देने वाले किराएदार को भी हिरासत में लिया गया है। 

विज्ञापन


एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि एलआईयू ने मुसाहिबगंज में 3 अक्तूबर की रात कैब चालक इमरान गाजी और उसके भाई अरमान की हत्या कर फरार शिवम सिंह और उमेश कुमार गौतम उर्फ चिन्ना के गोमतीनगर के विराम खंड में छिपे होने की सूचना दी थी। 
विज्ञापन


इस पर अभिसूचना इकाई के पुलिस उपाधीक्षक राधेश्याम राय व क्षेत्राधिकारी हजरतगंज के नेतृत्व में क्राइम ब्रांच, एंटी डकैती स्क्वॉयड व अन्य पुलिसकर्मियों की टीम दोनों आरोपियों की तलाश में भेजी गई थी। पुलिस की टीम विराम खंड-5 में स्थित एक मकान पर पहुंची थी कि प्रथम तल पर छिपे शिवम सिंह को भनक लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने बालकनी से जायजा लिया। पुलिस को देखकर कमरे में घुसा और तमंचे से खुद को गोली मार ली। इससे बुरी तरह घबराए उमेश उर्फ चिन्ना बालकनी पर जाकर शोर मचाने लगा। फायर की आवाज पर आननफानन में प्रथम तल पर पहुंची पुलिस टीम ने उमेश को दबोचने के साथ उच्चाधिकारियों को सूचना दी। 

दोहरे हत्याकांड के आरोपी द्वारा खुद को गोली से उड़ा लेने की सूचना पर लखनऊ परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक सुजीत पांडेय व पुलिस के अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। चिन्ना से पूछताछ के साथ उसे ठाकुरगंज थाने भेजा। फोरेंसिक टीम बुलाकर छानबीन की। साक्ष्य संकलित करने के बाद शिवम के शव को मॉर्च्युरी भेजा। दोहरे हत्याकांड के बाद से अंडरग्राउंड शिवम के परिवारीजनों को उनके परिचितों के माध्यम से सूचना दी गई है। 

मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में छानबीन

एसएसपी ने बताया कि दोहरे हत्याकांड में फरार उमेश और शिवम पर 15-15 हजार रुपये का इनाम घोषित था। शिवम द्वारा खुद को गोली से उड़ा लेने की सूचना पर मजिस्ट्रेट को भी जानकारी दी गई। मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पड़ताल व साक्ष्य संकलित किए गए हैं। 

दो दिन से डेरा जमाए थे आरोपी 

एसएसपी ने बताया कि मकान का मालिक राम सिंह नामक व्यक्ति है। भूतल पर विक्की शर्मा और प्रथम तल पर भानू पंडित किराए पर रहता है। सटीक जानकारी पर पुलिस टीम ने मकान पर दस्तक दी। विक्की के परिवारीजनों से तहकीकात के दौरान प्रथम तल पर छिपे शिवम को भनक लग गई। फायर की आवाज सुनकर पुलिस टीम ऊपर पहुंची। आरोपी उमेश को दबोचने के साथ किराएदार भानू पंडित को भी हिरासत में लिया गया है। उसने कुबूला कि दो दिन पहले ही शिवम व उमेश ने एक कमरा किराए पर लिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed