फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Accused of vandalizing Vidhan Bhavan arrested after 28 years

Lucknow News: विधान भवन में घुसकर तोड़फोड़ करने का आरोपी 28 साल बाद गिरफ्तार

Thu, 23 Jan 2025 02:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 23 Jan 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
Accused of vandalizing Vidhan Bhavan arrested after 28 years
पुलिस की गिरफ्तर में आरोपी।

विज्ञापन
लखनऊ। विधान भवन में घुसकर तोड़फोड़ व पुलिस पर हमला करने के आरोपी परमजीत सिंह को हजरतगंज पुलिस ने 28 साल बाद गिरफ्तार किया है। आरोपी ने कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान साथियों के साथ वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने परमजीत को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। जमानत पर छूटने के बाद से आरोपी फरार था।



इंस्पेक्टर हजरतगंज विक्रम सिंह ने बताया कि परमजीत अलीगढ़ में छिपा था। आरोपी को अलीगढ़ से गिरफ्तार किया गया है। परमजीत के अलावा आठ अन्य लोगों पर हमला, बलवा और सेवेन सीएलए एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज थी। आरोपी का सशर्त जमानत मिली थी।
विज्ञापन


उसके फरार होने पर वर्ष 1997 में गैर जमानती वारंट जारी किया गया था। नोटिस भेजने के बाद भी हाजिर नहीं हुआ। पुलिस ने घर की कुर्की कर दी थी, लेकिन वह नहीं हाजिर हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन




तत्कालीन इंस्पेक्टर सरोजनीनगर ने दर्ज कराई थी एफआईआर

इंस्पेक्टर ने बताया कि 15 फरवरी 1991 को कांग्रेस (आई) का प्रदर्शन था। गेट नंबर एक पर तत्कालीन सरोजनीनगर इंस्पेक्टर की ड्यूटी थी। तभी 30-40 कार्यकर्ता, पुलिस से धक्का मुक्की कर दीवार फांदकर विधान भवन में दाखिल होकर तोड़फोड़ करने लगे थे। सरोजनीनगर के तत्कालीन इंस्पेक्टर अशोक कुमार यादव ने एफआईआर दर्ज कराई थी। परमजीत अलीगढ़ सिविल लाइंस स्थित श्यामनगर का रहने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed