{"_id":"696fba5fd9d3491e9f05ddd6","slug":"accused-of-robbing-a-wedding-ceremony-gets-bail-lucknow-news-c-91-1-brp1007-149142-2026-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: शादी समारोह में लूट करने के आरोपी को मिली जमानत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: शादी समारोह में लूट करने के आरोपी को मिली जमानत
Tue, 20 Jan 2026 10:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Tue, 20 Jan 2026 10:54 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जैतपुर क्षेत्र में नवंबर माह में शादी समारोह में लूट की वारदात को अंजाम देने वाले जलालपुर के कृष्णा उर्फ पकाने को कोर्ट से जमानत मिल गई है। पुलिस ने आरोपी को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया था।
जैतपुर इलाके में 16 नवंबर 2025 को रामगढ़ नारायणपुर गांव में वैवाहिक समारोह के दौरान दुल्हन के पिता के हाथ से बाइक से आए तीन बदमाश बैग छीनकर भाग गए थे। मामले में 20 नवंबर को पुलिस के रोकने पर बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी थी। जवाबी फायरिंग में कृष्णा उर्फ पकाने निवासी ग्राम शाहपुर फिरोजपुर जैतपुर व विशाल निवासी ग्राम शाहपुर फिराेजपुर गोली लगने से घायल हो गए थे। रामगढ़ नारायणपुर के अलावा इन बदमाशों ने कस्बा शाहगंज में भी वारदात को अंजाम दिया था। इस मामले में आरोपी कृष्णा उर्फ पकाने की ओर से जमानत याचिका दाखिल की गई थी। इसकी सुनवाई विशेष न्यायाधीश एससी-एसटी एक्ट रामविलास सिंह की कोर्ट में हुई। कोर्ट ने केस डायरी और दोनों पक्षों की ओर से की गई बहस सुनने के बाद आरोपी की जमानत मंजूर कर ली है।