{"_id":"5fc7c4c88ebc3e9b902844b4","slug":"accused-of-filing-fake-report-against-ips-surrendered","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईपीएस के खिलाफ फर्जी रिपोर्ट दर्ज कराने वाले आरोपियों ने किया सरेंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईपीएस के खिलाफ फर्जी रिपोर्ट दर्ज कराने वाले आरोपियों ने किया सरेंडर
Wed, 02 Dec 2020 10:16 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Wed, 02 Dec 2020 10:16 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर को दुराचार के झूठे मामले में फंसाने के लिए फर्जी रिपोर्ट दर्ज कराने के आरोपी पति-पत्नी भुजवीर सिंह और पुष्पा देवी ने कोर्ट में बुधवार को सरेंडर कर दिया। इसके बाद एमपीएमएलए के विशेष न्यायाधीश पवन कुमार राय ने न्यायिक हिरासत में लेकर 14 दिन के लिए जेल भेज दिया है। दोनों आरोपियों ने अंतरिम जमानत की अर्जी भी दी थी, लेकिन कोर्ट ने अपराध को गंभीर मानते हुए उसे खारिज कर दिया।
गौरतलब है कि 20 जून 2015 को वादिनी डॉ. नूतन ठाकुर ने यहां गोमतीनगर थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें आरोप लगाया था की तत्कालीन मंत्री गायत्री प्रजापति व राज्य महिला आयोग की चेयरमैन जरीना उस्मानी समेत आठ लोगों ने उनके पति के खिलाफ दुराचार की फर्जी रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल किया था।