फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Accused is arrested for harassing student

Lucknow News : दसवीं की छात्रा का शोहदे ने घर से निकलना किया दूभर, गिरफ्तार

Thu, 16 Feb 2023 11:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Thu, 16 Feb 2023 11:41 AM IST
सार

पीड़िता के पिता के मुताबिक, नदीम की हरकतों से पूरा परिवार सहमा है। उनकी दो बेटियां हैं। छोटी बेटी 9वीं कक्षा में है। डर के कारण दोनों घर में कैद होने को मजबूर हो गई हैं। कुछ दिनों से दोनों ने स्कूल भी जाना बंद कर दिया है।

विज्ञापन
Accused  is arrested for harassing student
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

लखनऊ महानगर के निशातगंज इलाके में शोहदे नदीम से तंग आकर दसवीं की छात्रा ने स्कूल छोड़ दिया। यही नहीं, आरोपी ने घर के बाहर नशे में धुत होकर कई बार हंगामा किया। आजिज आकर छात्रा के परिजनों ने रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर केशव कुमार तिवारी के मुताबिक, छात्रा ने बताया कि आरोपी दो महीने से तंग कर रहा था। 14 जनवरी को मामा संग बाइक से दवा लेने मेडिकल स्टोर गई थी। इस दौरान नदीम उसका हाथ पकड़कर घसीटने लगा। मामा के बीच-बचाव करने पर वह भाग निकला। परिजनों ने इसकी शिकायत की तो रात में घर के सामने आकर गालीगलौज करने लगा।
विज्ञापन


18 जनवरी को निशातगंज पुलिस चौकी में लिखित समझौता हुआ कि अब वह ऐसी हरकत नहीं करेगा। कुछ दिन बाद फिर स्कूल जाते नदीम ने रास्ता रोककर छेड़खानी की। चीखपुकार पर लोगों को जुटता देख भाग निकला। दो सप्ताह से अक्सर रात में नशे में घर के सामने आकर गाली गलौज कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता के पिता के मुताबिक, नदीम की हरकतों से पूरा परिवार सहमा है। उनकी दो बेटियां हैं। छोटी बेटी 9वीं कक्षा में है। डर के कारण दोनों घर में कैद होने को मजबूर हो गई हैं। कुछ दिनों से दोनों ने स्कूल भी जाना बंद कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed