फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   accused in saharanpur illicit mining case get more trouble as ed will also register case

सहारनपुर खनन घोटाले में आरोपियों की बढ़ेंगी मुश्किलें, अब ईडी भी दर्ज करेगा केस

Thu, 03 Oct 2019 06:46 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Thu, 03 Oct 2019 06:46 PM IST
विज्ञापन
accused in saharanpur illicit mining case get more trouble as ed will also register case
अवैध खनन
सहारनपुर में हुए खनन घोटाले को लेकर सीबीआई की ओर से दर्ज नई एफआईआर में नामजद आरोपियों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। इस मामले में अब प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) भी केस दर्ज करेगा। ईडी के सूत्रों का कहना है कि वह अभी सीबीआई की एफआईआर का परीक्षण कर रहा है। परीक्षण के बाद मुख्यालय से अनुमति लेकर एफआईआर दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन


सीबीआई की 30 सितंबर को दर्ज की गई एफआईआर में दो आईएएस अधिकारियों अजय कुमार सिंह और पवन कुमार को आरोपी बनाया गया है। ये दोनों सहारनपुर में 2012 से 2016 के बीच बतौर जिलाधिकारी तैनात रहे थे। इसके अलावा सीबीआई ने 10 अन्य लोगों को नामजद किया था जिनमें कई पट्टाधारक शामिल थे। 
विज्ञापन

 

सीबीआई ने 1 अक्तूबर को 11 स्थानों पर छापे मारकर आईएएस अधिकारी अजय कुमार सिंह के घर से 15 लाख रुपये और बाकी के यहां से कई अहम दस्तावेज बरामद किए थे। अवैध खनन से जुड़े मामलों में सीबीआई अब तक हमीरपुर, फतेहपुर और देवरिया के मामलों में आठ आईएएस अधिकारियों को नामजद कर चुकी है।

बता दें, इससे पहले सीबीआई ने खनन घोटाले में हमीरपुर, फतेहपुर और देवरिया के मामलों में एफआईआर दर्ज की थी। इन सभी एफआईआर को प्रवर्तन निदेशालय ने अपने यहां दर्ज कर लगभग सभी आरोपियों से पूछताछ की थी। अब नई एफआईआर को भी प्रवर्तन निदेशालय दर्ज करेगा और आरोपियों से पूछताछ करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed