फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   accused in alighad case will get the toughest punishment says mahendra nath pandey

अलीगढ़ घटना के पापियों को सख्त से सख्त सजा दिलाई जाएगी : डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय

Sat, 08 Jun 2019 05:39 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Sat, 08 Jun 2019 05:39 PM IST
विज्ञापन
accused in alighad case will get the toughest punishment says mahendra nath pandey
mahendra nath pandey

अलीगढ़ की घटना के पापियों को सख्त से सख्त सजा दिलाई जाएगी। यह कहना है केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ का। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र पांडेय केंद्रीय मंत्री बनने के बाद पहली बार लखनऊ आए तो प्रदेश मुख्यालय में कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।

विज्ञापन


डॉ. पांडेय ने कहा कि सपा, बसपा और रालोद मिलकर भाजपा के खिलाफ चुनाव लड़कर परिणाम देख चुके हैं। 12 विधानसभा सीटों के उप चुनाव में भाजपा ना केवल अपनी सीटें जीतेगी बल्कि सपा बसपा की सीटें भी जीतेंगी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था में सुधार आया है। साथ ही संगठित अपराध पर भी नियंत्रण किया गया है। 

डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने माना कि बेरोजगारी बड़ी समस्या है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेरोजगारी दूर करने के लिए एक कैबिनेट समिति गठित की है। साथ ही कौशल विकास मंत्रालय के जरिए भी बेरोजगारी दूर करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सिंगापुर की तर्ज पर मुंबई में 250 करोड़ की लागत से इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ स्किल्स ऑफ इंडिया की स्थापना की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed