फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   accused did not have money to go on honeymoon In Lucknow so he entered house and committed robbery

UP News: हनीमून पर जाने से पहले किया ऐसा कांड, हक्का-बक्का रह गई पत्नी; शादी के 10 दिन बाद ही पहुंचा जेल

Sat, 19 Jul 2025 01:50 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 19 Jul 2025 01:50 PM IST
सार

लखनऊ में हनीमून पर जाने से पहले युवक ने ऐसा कांड किया कि अब उसे जेल में रातें गुजारनी पड़ेंगी। शादी के 10 दिन बाद ही पत्नी घर में अकेली रह गई। आगे पढ़ें और जानें पूरी बात...

विज्ञापन
accused did not have money to go on honeymoon In Lucknow so he entered house and committed robbery
demo - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

राजधानी लखनऊ में 9 जुलाई को हुई लूट का राजफाश करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना इंदिरानगर क्षेत्र के भूतनाथ मार्केट के पास राजकीय कॉलोनी की है। यहां हरिशचंद्र पांडेय के घर में घुसकर लूट हुई थी। आरोपियों के पास से लूटी गई कान की बालियां बरामद की गई हैं। 

विज्ञापन


पकड़े गए आरोपियों में सीतापुर के पर्वतपुर संधना निवासी चिरकू और बरुहा बनौरा चौराहा जालालपुर का मोगली शामिल है। डीसीपी पूर्वी शशांक कुमार सिंह के मुताबिक, चिरकू के पास हनीमून पर जाने के लिए पैसे नहीं थे। इस कारण उसने दोस्त मोगली के साथ लूट की साजिश रची। राजकीय कॉलोनी में पहुंचने पर पहले मकान के पास सन्नाटा दिखा। 

विज्ञापन

खुद को एसी मैकेनिक बताया

यह देख चिरकू ने सचिवालय में अंडर सेक्रेटरी के पद पर तैनात हरिशचंद्र पांडेय के गेट पर दस्तक दी। घर में हरिशचंद्र की पत्नी शशि पांडेय के बाहर आने पर खुद को एसी मैकेनिक बताया। शशि के दरवाजा खोलने पर चिरकू भीतर दाखिल हो गया और उनके जेवर लूट लिए। विरोध पर शशि के गले और हाथ पर चाकू से हमला कर दिया। इसके बाद शशि को धक्का दे दिया। इससे उनके सिर पर चोट आ गई।

एसीपी ए. विक्रम सिंह ने बताया कि चिरकू की वारदात से दस दिन पहले शादी हुई थी। लूट के बाद भी वह इंदिरानगर के समौद्दीपुर में पत्नी के साथ रह रहा था। इससे पहले कि वह हनीमून पर जाता, पुलिस ने उसे बस्तौली तालाब के पास से मोगली के साथ दबोच लिया।

नशे में किया था चाकू से हमला

डीसीपी ने बताया कि चिरकू नशे का आदी है। वारदात के समय भी वह नशे में धुत था। उसका मकसद सिर्फ जेवर लूटना था, लेकिन ज्यादा नशा होने के कारण उसने चाकू से हमला कर दिया। चिरकू पर गाजीपुर थाने में चोरी के छह मुकदमे हैं। फरीदीनगर में रह रहे मोगली का आपराधिक इतिहास पुलिस खंगाल रही है।

गलत साबित हुई घंटी बजाने की थ्योरी

पीड़ित परिवार ने बताया था कि वारदात से पहले तीन दिन से लगातार डोर बेल बजाई जा रही थी। हालांकि, पुलिस की छानबीन में यह थ्योरी गलत साबित हुई। डीसीपी का कहना है कि आरोपियों ने रेकी भी नहीं की थी। चिरकू के खिलाफ पुलिस गैंगेस्टर और गुंडा एक्ट की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed